बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। संजय और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में एक दूसरे से शादी की थी और साल 2016 में ही एक दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें आईं, जैसे संजय करिश्मा के साथ मारपीट करते थे, उन्होंने हनीमून पर करिश्मा को निलाम करने की कोशिश की थी। बता दें कि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर दोनों की शादी के खिलाफ थे, वो नहीं चाहते थे कि संजय उनके घर के दामाद बनें। बताया जाता है कि करिश्मा के कहने पर ही ये शादी हुई थी। रणधीर कपूर ने करिश्मा-संजय के तलाक के वक्त खुलकर बात की थी और बताया था कि उन्हें ये रिश्ता शुरू से ही पसंद नहीं था।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने संजय को दुनिया का सबसे बुरा इंसान बताया था और कहा था कि उन्हें कभी ये परवाह नहीं रही कि करिश्मा किस हाल में हैं। रणधीर ने कहा था, “सबको पता है कि हमारे परिवार का क्या रुतबा है। हमें किसी के पैसे की जरूरत नहीं है, हमें ऊपर वाले ने इतना पैसा दिया है कि सात पुश्ते घर बैठकर खा सकती हैं। हमारे पास पैसे के साथ-साथ टैलेंट भी है जो कि जिंदगी भर हमारे साथ रहेगा।”

रणधीर ने आगे कहा था, “हमें पता है कि कैसे पैसा कमाना है, संजय एक बेकार आदमी है और मैंने कभी नहीं चाहा कि करिश्मा कपूर की शादी संजय कपूर से हो। उसे शराब की लत थी, उसने कभी भी अपनी पत्नी के बारे में नहीं सोचा। उसे फर्क नहीं पड़ता है कि उसकी पत्नी जिंदा है कि मर गई। वो किसी और औरत के साथ जिंदगी काट रहा है, पूरी दिल्ली को पता है कि वो कैसा आदमी है। मैं उस आदमी के बारे में इससे ज्यादा और कुछ नहीं बोल सकता।”

बता दें कि करिश्मा कपूर, संजय की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने 1996 में नंदिता महतानी से शादी की थी और साल 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद 2003 में संजय की शादी करिश्मा कपूर से हुई और दोनों 2016 में अलग हो गए। इसके बाद संजय ने 2017 में दिल्ली बेस्ड मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की और दोनों का एक बेटा है। संजय के कुल तीन बच्चे हैं,
करिश्मा से उनका एक बेटा और एक बेटी है और प्रिया से उनका एक बेटा। उनकी शादी के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें….