Suniel Shetty Afraid of Trolling: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो 90 के दशक के एक्शन हीरो और फैशन आइकन रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर ट्रोल्स से काफी डरते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। उन्होंने इस बाच का खुलासा हाल ही में दिए ‘द रणवीर शो’ में किया है। उन्होंने बताया कि वो कई बार तो इससे कई बार तो हर्ट भी होते हैं।

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में’द रणवीर शो’ (The Ranveer Show) में शिरकत की थी। इसमें रणवीर अल्लाहबादिया से एक्टर ने काफी सारी बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने ट्रोल्स को लेकर भी बात की। सुनील ने कहा कि ‘सोशल मीडिया ने तो प्राइवेसी को ही खत्म कर दिया है। एक ही वाक्य को अलग-अलग तरीकों से एडिट किया जाता है। 15 अलग-अलग तरीकों से उसे पेश किया जाता है। इसकी वजह से सेलेब्स की लाइफ बर्बाद हो रही है। उन्हें इस पर बात करने में भी डर लगता है।’

बेटी और परिवार को ट्रोल किए जाने पर बोले सुनील शेट्टी

इसके साथ ही सुनील शेट्टी परिवार और बेटी को ट्रोल किए जाने को लेकर कहते हैं कि कई बार वो इसकी वजह से आहत भी हुए हैं। उन्हें डिप्लोमैटिक होने के लिए मजबूर किया गया है। एक्टर का मानना है कि उन्हें उस चीज के लिए हैमरिंग किया जाता है, जो उन्होंने किया ही नहीं है। सुनील शॉकिंग रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि उन लोगों को हैमर वो कर रहा है, जिसे वो जानते तक नहीं हैं। उनके परिवार को गाली दी जाती है। बेटी को अपशब्द कहे जाते हैं। एक्टर की मां को बुलाया जाता है। इस सब चीजों की वजह से वो काफी हर्ट महसूस करते हैं। क्योंकि वो खुद को ओल्ड स्कूल वाला बताते हैं।

केएल राहुल की ट्रोलिंग पर भी बोले सुनील शेट्टी

इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल की ट्रोलिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का जिक्र करते हुए कहा कि साल 2019 में इस शो पर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पहुंचे थे। उस समय महिलाओं को लेकर दिया गया आपत्तिजनक बयान इनका काफी विवादों में रहा था। दामाद के बचाव में एक्टर ने कहा था कि ‘जब आपसे ऐसे सवाल पूछे जाते हैं तो आप क्या करते हैं? ये शो का एक फॉर्मेट होता है। बच्चों को एक्साइटेड किया जाता है और वो फ्लो में ऐसी बातें बोल जाते हैं। फिर उन्हें बैन लगाने की बात होने लगती है।’

‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे सुनील शेट्टी

अगर सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वो अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ एक बार फिर से अपन तिकड़ी से लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले एक्टर को एमएक्स प्लेयर के शो ‘धारावी बैंक’ में देखा गया था। इसमें उन्हें विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था।