बॉलीवुड में अन्ना नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का 11 अगस्त यानी आज जन्मदिन है। वह 62 साल के हो चुके हैं। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं, इसके साथ-साथ वह ऐसे हीरो हैं जिन्होंने फिल्मों में खूब एक्शन किया है। इसके साथ ही उनका रोमांटिक अंदाज भी काफी मशहूर रहा है। सुनील ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1942 में फिल्म ‘बलवान’ के साथ की थी।

लोग समझते थे बेवड़ा

सुनील एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें शराब पीने का बिल्कुल शौक नहीं है। लेकिन बावजूद इसके लोग उन्हें बवड़ा समझते थे। एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया था इंडस्ट्री में लोग उन्हें बहुत बड़ा शराबी समझते थे। लेकिन उन्होंने आज तक तंबाकू या शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। एक्टर ने कहा था कि लोगों को लगने लगा था फेम पाने के बाद सुनील शेट्टी शराबी हो गए हैं।

क्रिकेटर बनना चाहते थे एक्टर

सुनील शेट्टी का सपना एक्टर नहीं, क्रिकेटर बनना था। हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और आज वह एक्टर के साथ बड़े बिजनेसमैन भी हैं। वह होटल इंडस्ट्री के अलावा वह कई कारोबार में अपना सिक्का जमा चुके हैं।

सफाई कर्मचारी के बेटे हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी का जन्म कर्नाटका के मैंगलोर में हुआ था। लेकिन उनके पिता के पास कोई काम नहीं था तो उनके पित काम की तलाश में मुंबई आ गए। जहां उन्होंने एक बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी का काम करना शुरू किया।

तब उनके पिता वीरप्पा शेट्टी के पास उस शहर में कोई काम नहीं मिल रहा था ऐसे में काम की तलाश वो मुंबई आ गए। एक बिल्डिंग में सफाई कर्मचारी के तौर पर उन्होंने यहां कां करना शुरू कर दिया। ऐसे उनका बचपन बीता, लेकिन जब सुनील शेट्टी ने खूब पैसा कमाया तो वही सब बिल्डिंग उन्होंने खरीद लीं।

इस एक्ट्रेस से हुआ था प्यार

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना की जोड़ी खूब मशहूर है। माना के साथ शादी करने के लिए सुनील शेट्टी को बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। आखिरकार उनका परिवार मान गया और अब दोनों हंसी खुशी अपनी लाइफ बिता रहे हैं। लेकिन उनसे पहले सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे को पसंद करते थे। दोनों साथ में फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।