बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई (Subhash Ghai) का 23 जनवरी को 78वां जन्मदिन था। जो उन्होंने खूब धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। लेकिन जो सितारा इस वक्त सुर्खियों में है वो सलमान खान हैं। उन्होंने सुभाष घई के जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

सलमान खान ने केक के साथ किया ऐसा
सुभाष घई की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान टेबल क्लॉथ से हाथ पोंछते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुभाष घई केक काटकर सलमान खान को खिला रहे हैं, इसके बाद सलमान भी उन्हें केक खिलाते हैं और अपने हाथ टेबल पर बिछे कपड़े पर पोंछ देते हैं। इस मौके पर सलमान ने ब्लैक टीशर्ट के साथ रेड पैंट और ब्राउन ब्लेजर पहना है।

बता दें कि सुभाष घई की इस पार्टी में सलमान खान के अलावा कई एक्टर्स पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) भी अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ इस पार्टी का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने नेवी ब्लू रंग का एंब्रॉयड्री वाला सूट पहना था और अभिषेक ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले इस पार्टी में पहुंचे थे।

कार्तिक आर्यन भी पार्टी में नजर आए
कार्तिक आर्यन भी सुभाष घई के जन्मदिन पर नजर आए। उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव्स टीशर्ट और ब्लू डेनिम पहनी थी। अनुपम खेर और अनिल कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

एक बार फिर ट्रोल हुई जया बच्चन

जया बच्चन भी सुभाष घई की पार्टी में गई थीं। लेकिन हमेशा की तरह एक बार फिर उन्होंने पैपराजी के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोग उन्हें एक बार फिर ट्रोल कर रही हैं। दरअसल पैपराजी ने जया बच्चन को सुभाष घई के साथ पोज देने के लिए कहा, इसपर जया ने उन्हें उंगली दिखाई और गाड़ी में बैठ गईं।