साउथ की हिट फिल्म ‘हनुमान’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस वरालक्ष्मी सरथकुमार (Varalaxmi Sarathkumar) अपनी शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में थीं। फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है। एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब शादी के बाद अभिनेत्री की दुल्हन के गेटअप में पहली तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें वो पति के साथ रोमांटिक और क्लोज पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, वरालक्ष्मी ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी के बाद की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस को पति के साथ रोमांटिक देखा जा सकता है। इसे शेयर करने के साथ ही साउथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘फाइनली शादी हो गई। मेरे प्रिंस ने मुझसे पूछा शादी करोगी और मैंने कर ली। हमेशा के लिए साथ हुए। प्यार, खुशी बनी रहे। आई लव यू निकोलोई।’ फोटोज में अगर वरालक्ष्मी के लुक की बात की जाए तो वो रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मांग टीका, बालों में गजरा, गले में चोकर और फूल माला में अपने लुक को कंप्लीट किया है।

वारालक्ष्मी को फोटोज में पति के साथ बेहद ही क्लोज देखा जा सकता है। इसमें दोनों के बीच क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

14 साल से साथ हैं वरालक्ष्मी और निकोलोई

अगर वरालक्ष्मी और निकोलोई के बारे में बात की जाए तो दोनों एक-दूसरे को पिछले 14 सालों से जानते हैं। वो एक-दूसरे के साथ हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल 1 मार्च को मुंबई में ही सगाई की थी। उनकी फोटोज भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें एक फ्रेम में फैमिली के साथ पोज देते हुए देखा गया था। आपको बता दें कि वरालक्ष्मी फेमस स्टार आर सरथकुमार की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में करीब 25 फिल्मों में काम किया है। वो तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में दिखाई देती हैं, उन्होंने तमिल फिल्म पोडा पोडी (2012) से अपनी शुरुआत की थी।

इसके अलावा अगर वरालक्ष्मी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनु मान’ में देखा गया था। इसमें वो तेजा सज्जा की बहन के रोल में दिखी थीं। वहीं, अब उनकी आने वाली फिल्मों में धनुष की ‘रायन’ है।