साउथ सिनेमा में भगवान की तरह पूजे जाने वाले एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर को सोमवार को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सताने लगी थी। ऐसे में अपोलो हॉस्पिटल की ओर से स्टेटमेंट जारी करके थलाइवा की हेल्थ से जुड़ा अपडेट शेयर किया गया था, जिसमें बताया गया था कि उनके हर्ट से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी, जिसे बिना सर्जरी के मेडिकल प्रोसीजर से ठीक कर दिया गया था। ऐसे में अब थलाइवा तीन दिने के बाद घर लौट चुके हैं। उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रजनीकांत को कल यानी कि गुरुवार रात 11 बजे अस्पताल से छुट्टी मिली है। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी है। रजनीकांत को 30 सितंबर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अपोलो हॉस्पिटल की ओर से थलाइवा की हेल्थ को लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसमें जानकारी दी गई थी कि रजनीकांत के मेन ब्लड वेसल में सूजन थी। इसे ट्रांस कैथेटर के जरिए नॉन सर्जिकल मेथड से ट्रीट किया गया है। डॉक्टर सतीशन ने अयोटा में स्टेंट लगाकर सूजन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसे जैसे प्लान किया गया था ये वैसे ही हुआ है। रजनीकांत अब ठीक हैं। इसके साथ ही स्टेटमेंट में जानकारी दी गई थी कि वो दो दिन में ही घर लौट जाएंगे।
पीएम मोदी ने लिया था हेल्थ अपडेट
इसके साथ ही जहां थलाइवा की हेल्थ को लेकर रजनीकांत चिंता में थे वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन करके मंगलवर को उनका हेल्थ अपडेट लिया था। इस बात की जानकारी खुद तमिलनाडु बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने पीएम मोदी के साथ रजनीकांत की एक पुरानी फोटो शेयर करके दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर उनका हाल जाना। उन्होंने एक्टर के जल्दी ही रिकवरी की कामना की थी।
बहरहाल, अगर रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात जाए तो वो फिल्म ‘वेट्टैया’ में नजर आने वाले हैं। इसे 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए एक्टर 33 साल के बाद अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें दोनों लेजेंड्स के अलावा फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
