साउथ का पावर कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर साथ में टाइम स्पेंड करते हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हैं। इनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। ऐसे में अब शादी के करीब दो साल बाद कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि इनके बीच नजदीकियां कैसे आई और वो एक-दूसरे से पहली बार मिले कैसे। अगर साउथ एक्टर धनुष ना होते तो शायद इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत भी नहीं हो पाती। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, विग्नेश शिवन और नयनतारा ने हाल ही में हैलो इंडिया के साथ खास बातचीत की। इस दौरान साउथ एक्टर धनुष ने बताया कि धनुष की वजह से ही वो नयनतारा से मिल पाए। 2015 में नयनतारा और विग्नेश ने साथ में फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ में साथ काम किया था और तभी से वो इसमें साथ में हैं।

विग्नेश, नयनतारा संग लव स्टोरी के बारे में बताते हैं कि फिल्म ‘नानम राउडी धान’ की कहानी सुनाने खुद धनुष ने फिल्म के लिए नयनतारा का नाम सुझाया और उनसे एक्ट्रेस के पास जाने को कहा था। विग्नेश इस फिल्म के सिलसिले में नयनतारा के पास गए और उन्होंने साउथ एक्ट्रेस को ये कहानी सुनाई। उन्हें ये पसंद भी आई। फिर जब सब कुछ फिक्स हो गया तो विग्नेश ने एक्टर विजय सेतुपति को कास्ट करने विचार बनाया लेकिन, पहले तो उन्होंने इसे करने मना कर दिया। उन्हें फिल्म के लिए जैसे-तैसे राजी किया गया। नयनतारा के हां करने के बाद विजय ने भी फिल्म के लिए हामी भर ली थी।

तीन महीने बाद ही हुआ प्यार का एहसास

फिल्ममेकर विग्नेश शिवन आगे बताते हैं कि इस फिल्म की वजह से वो नयनतारा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सके। एक साल के अंदर है दोनों इसमें शामिल हो गए। इस पर नयनतारा ने बताया कि उन्हें तीन महीने के भीतर ही इस बात का एहसास होने लगा था कि उन्हें विग्नेश के साथ रहना है और दोनों उसी धारा में चले गए। एक्ट्रेस कहती हैं कि तीन महीने बाद दोनों को प्यार का एहसास हो गया था।

2022 में की थी शादी

विग्नेश शिवन और नयनतारा ने 9 जून, 2022 को शादी की थी। इनकी शादी में बॉलीवुड से शाहरुख खान जैसे सितारे पहुंचे थे। शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने पैरेंट्स बनने का ऐलान कर दिया था। दोनों सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पैरेंट्स बने थे। उनके बच्चे Uyir और Ulag हैं, जिनके साथ उन्हें अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता रहता है।

मदरहुड ने बदली नयनतारा की लाइफ

नयनतारा मदरहुड को लेकर कहती हैं कि मां बनने के बाद काफी कुछ बदल जाता है। मदरहुड काफी कुछ बदल देता है। वो हमेशा से शादी करना चाहती थीं और उसके बाद तुरंत ही बच्चे चाहती थीं, जो कि उन्हें मिला। इसके लिए वो ईश्वर का धन्यवाद भी करती हैं और कहती हैं कि भले ही लोग प्लान बनाते हैं लेकिन उनकी मर्जी के बिना कुछ नहीं होता है। भगवान आपके लिए अच्छी योजनाएं बनाकर रखते हैं। समय पर हर चीज होना तय है।

बच्चों के लिए विग्नेश ने लिया 6-8 महीने का गैप

इसके साथ ही विग्नेश शिवन ने बताया कि वो साल 2023 में फिल्म शुरू करने वाले थे लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। उस समय उनके जुड़वां बच्चे तीन महीने के थे। उस बीच उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म नहीं चली तो निराशा हुई। वहीं, दूसरी मूवी को शुरू करने के लिए विग्नेश को 6-8 महीने का अंतराल लेना पड़ा। इसे वो अपने लिए छिपा हुआ आशीर्वाद मानते हैं। इसकी वजह से उन्हें बच्चों के साथ काफी समय बिताने का मौका मिला।

2023 में नयनतारा ने किया था बॉलीवुड डेब्यू

बहरहाल, अगर नयनतारा की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो शादी और बच्चों के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने साउथ के बाद हिंदी में डेब्यू किया। साल 2023 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई। इसके जरिए वो पहली बार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। इसका निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने किया था। इसमें उनके अलावा दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में थीं। वहीं, विजय सेतुपति विलेन की भूमिका में थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।