वो कहा जाता है कि ना कि कब किसकी जिंदगी को क्या हो जाए कोई नहीं जानता है। कई बार हमारे साथ ऐसा ही होता है। एक दिन पहले सब कुछ ठीक होता है मगर जब अगल दिन आंख खुलती है तो कभी-कभार शॉकिंग न्यूज देखने के लिए मिलती है कि आज इस सेलेब का दुर्घटना में निधन। ऐसा कई बार हुआ। इसमें कई तो आपके चहेते भी रहे होंगे, जिन्होंने रोड एक्सीडेंट में तो किसी ने फ्लैन क्रैश में अपनी जान गंवाई होगी। चलिए ऐसे में आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनकी एक्सीडेंट में मौत हुई है…
सौंदर्या
अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशम’ में लेडी लव का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सौंदर्या (Soundarya) किसको नहीं याद होंगी। उनका निधन 17 अप्रैल, 2004 को एक प्लेन क्रैश में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जाता है कि वो उस समय पांच महीने की प्रेग्नेंट भी थीं।
तरुणी सचदेव
अमिताभ और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘Paa’ की चाइल्ड आर्टिस्ट तरुणी सचदेवा (Taruni Sachdev) का निधन महज 14 साल की उम्र में ही हो गया था। उनका निधन 14 मई, 2012 को हुआ था। इत्तेफाक की बात ये है कि इस दिन उनका जन्मदिन भी थी। उनकी मौत एक प्लेन क्रैश में हुई थी।
नंदमुरी हरिकृष्णा
लेजेंड एक्टर और पॉलिटीशियन एनटीआर के बेटे नंदमुरी हरिकृष्णा का निधन एक कार एक्सीडेंट में हुआ थ। उन्होंने 29 अगस्त, 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्हें तेलुगू सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। उनके बेटे जूनियर एनटीआर हैं और भाई नंदमुरी बालकृष्णा हैं।
जसपाल भट्टी
पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजे जा चुके एक्टर और कॉमेडियन जसपाल भट्टी का निधन एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। 25 अक्टूबर, 2012 को जालंधर, पंजाब में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ था। वो टीवी के पॉपुलर सितारों में से एक रहे हैं।
भूपति भरत राज
साउथ के पॉपुलर एक्टर रवि तेजा के भाई भूपति भरत राज का निधन 24 जून, 2017 को एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। बताया जाता है कि उनकी कार का एक्सीडेंट संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ था।
अरजित लावनिया
टीवी सीरियल ‘महाकाली: अनंत है आरंभ है’ फेम एक्टर अरजित लावनिया (Arjit Lavania) ने अपनी जान एक सड़क दुर्घटना में गवां दी थी। मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था।
गगन कांग
टीवी सीरियल ‘महाकाली’ (Mahakhali) गगन कांग (Gagan Kang) गुजरात से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। उनका निधन 19 अगस्त, 2017 में हुआ था।
सोनिका चौहान
मॉडल और टीवी एक्ट्रेस सोनिका चौहान का निधन, 29 अप्रैल, 2017 को हुआ था। वो फेमिना मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। कार एक्सीडेंट के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
रेखा सिंधू
तमिल और कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस रेखा सिंधू (Rekha Sindhu) का निधन कार क्रैश में हुआ था। उन्होंने 5 मई, 2017 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।
आनंद अभयंकर
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस आनंद अभयंकर का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ था। उन्होंने 2 जून, 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।