बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) सुसाइड केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस केस में सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। उन पर जिया के साथ मारपीट के आरोप भी लगे थे। जब जिया ने आत्महत्या कि तो वो उन दिनों वो सूरज के साथ रिलेशनशिप में थीं। ऐसे में जिया के सुसाइड के बाद इस केस में लगातार सूरज का नाम सामने आता रहा। वो इसमें घिरते चले गए थे। इस मामले में उन्होंने करीब एक दशक तक मीडिया ट्रायल का सामना किया। इसी बीच अब उन्होंने खुलकर इस पर बात की। साथ ही बताया कि 20 साल की उम्र में उनके साथ आतंकवादियों के जैसे व्यवहार किया गया।
दरअसल, सूरज पंचोली ने हाल ही में वरिंदर चावला की टीम से बात की और इस दौरान बताया कि वो महज 20 साल के थे जब मीडिया ने उनको विलेन बना दिया था। उन्होंने कहा कि एक अनसक्सेसफुल रिश्ते की वजह से उनके साथ ‘आतंकवादियों के जैसे व्यवहार’ किया गया। सूरज पंचोली ने एक तरफा कही गई कहानी की आलोचना की और दावा किया किसी ने भी कहानी के दूसरे पक्ष को नहीं देखा और ना ही सवाल किया कि सच में ये घटना किस वजह से हुई। उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ उन पर ‘गंदे आरोप’ लगाए गए।
सूरज पंचोली ने आगे बताया कि लगातार आरोपों के कारण उन्हें घिरा हुआ महसूस हुआ। सूरज ने ये कहा कि उन पर लगे दाग को हटाने का एक ही रास्ता दिखा कि वो केस की पूरी सुनवाई की प्रक्रिया से होकर गुजरें। उनका मानना है कि इसके लिए उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। क्योंकि केस चलना आसान नहीं होता है खास उन लोगों के लिए, जो लोग मीडिया में शामिल हों। सूरज कहते हैं कि उन्होंने कई साल कोर्ट के चक्कर काटे और कई बार हफ्ते में दो बार जाते तो कभी लगातार 6 दिन वहीं बीतते थे।
गिरफ्तारी पर हैरान थे सूरज पंचोली
इसके साथ ही सूरज पंचोली ने ये भी बताया कि जिया खान के घर पर जो लैटर मिले थे उसे ही आधार बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, बाद में उसे कोर्ट की ओर से फर्जी करार दिया गया था। इसकी वजह से जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था तो सवाल उठा था कि पहले क्यों अरेस्ट किया गया था? वो अब बोलने के लिए इसे सही समय मानते हैं और बताते हैं क्योंकि अब लोग उनको सुनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कबूल किया है कि वह अभी भी इस बात से शॉक्ड हैं कि उन्हें किसने फंसाया होगा? उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि ऐसा वो लोग भी कर सकते हैं, जो पिता आदित्य पंचोली से नफरत करते हैं। हालांकि, एक्टर ने इस बीच किसी का नाम नहीं लिया।
गौरतलब है कि सूरज पंचोली अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। वो पिछले कुछ दिनों से फिल्म ‘केसरी वीर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी भी अहम रोल में हैं। फिल्म को 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।