पिछले हफ्ते ही पद्म विजेताओं की घोषणा हुई, जिसमें अरिजीत सिंह, दिवंगत अभिनेता पंकज उधास, दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा समेत कई सिंगर्स को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मगर सोनू निगम विजेताओं की घोषणा से खुश नहीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अलका यागनिक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, किशोर कुमार आदि को पद्मा अवॉर्ड से सम्मानित न किए जाने पर नाराजगी जताई है।

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारत और इसके लंबित पद्म पुरस्कार विजेता।” साथ ही इस वीडियो में सोनू निगम ने कहा, “दो ऐसे सिंगर्स हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया है। एक को तो हमने पद्मश्री पर ही सिमटा दिया है। वो हैं मोहम्मद रफी साहब। और एक हैं जिनको पद्मश्री भी नसीब नहीं हुआ है, किशोर कुमार जी। मरने के बाद अवॉर्ड मिल रहे हैं ना।”

सोनू निगम ने आगे कहा, “और जो हैं भी उनमें अलका याग्निक जी, इतना लंबा और कमाल का करियर रहा है, उन्हें कुछ नहीं मिला अभी तक। श्रेया घोषाल, बहुत समय से अपनी कला का लोहा मनवा रही हैं। उनको भी मिलना चाहिए। सुनिधि चौहान, उन्होंने भी एक पूरी जेनेरेशन को इंस्पायर किया है, अपनी अलग सी आवाज से। उन्हें भी कुछ नहीं मिला अभी तक।”

ये हैं विजेताओं की लिस्ट

बता दें कि 25 जनवरी की रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। जिनमें अनंत नाग, नंदमुरी बालकृष्ण, शारदा सिन्हा, पंकज उधास, अरिजीत सिंह समेत कई कलाकारों को सम्मानित किया गया। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार, शोभना चंद्रकुमार, अनंत नाग, जतिन गोस्वामी, नंदमुरी बालकृष्ण और पंकज उधास (मरणोपरांत) को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनके अलावा विजेताओं में कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, अद्वैत चरण गड़नायक, अच्युत रामचंद्र पालव, अशोक लक्ष्मण सराफ, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बेगम बटूल, भरत गुप्त, भेरू सिंह शामिल हैं। इस साल के विजेताओं की लिस्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें…