बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। सोनम ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिसके बाद 20 अगस्त को अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। सोनम ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान पल-पल की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।
अब बच्चा आने के बाद भी ना सिर्फ सोनम बल्कि आनंद भी उससे जुड़ी छोटी-छोटी अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में आनंद अहूजा ने बेटे के लिए शॉपिंग की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
आनंद आहूजा ने की बेटे के लिए शॉपिंग
सोनम कपूर के पति आनंद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपने बेटे के लिए सबसे स्टाइलिश गिफ्ट खरीदा है। तस्वीर में हम देख सकते हैं कि कैसे आनंद ने अपने लिए दो जोड़ी और अपने बेटे के लिए दो जोड़ी स्नीकर्स खरीदे, जो बिल्कुल एक-दूसरे से मेल खा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सबसे हालिया पिकअप।
नानी सुनीता कपूर ने किया कमेंट
आनंद के पोस्ट को बेहद पसंद किया जा रहा है। फैस से लेकर फैमिली मेंबर्स तक आनंद के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मेरे ख्याल से मैं उन्हें स्क्वीज कर सकता हूं। वहीं मां सुनीता कपूर ने लिखा सो क्यूट।
साल 2020 में ही बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे आनंद
एक इंटरव्यू के दौरन अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि हमारी शादी साल 2018 में हुई थी। दो साल बाद आनंद और मैं प्लान कर रहे थे। लेकिन फिर उस दौरान कोरोना महामारी आ गई।
लेकिन उस दौरान मैंने अपनी प्रग्नेंट सहेलियों की कहानियां सुनी, जिन्होंने बताया की महामारी के दौरान उन्हें प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में हम दोनों ने इंतजार करने में ही भलाई समझी। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले मैंने भारत और लंदन में कुछ डॉक्टर्स से मिलकर अपने सभी जरूरी चैकअप्स कराएं। इस दौरान सब कुछ ठीक होने के बाद ही हम आगे बढ़े।