बी-टाउन में पिछले कुछ दिनों से सोनम कपूर की शादी की चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 7 या 8 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कुछ समय पहले आई खबरों के अनुसार, सोनम कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थीं। उनकी पसंदीदा जगहों में स्विट्जरलैंड और लंदन का नाम लिया जा रहा था। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की शादी मुंबई में ही होगी। शादी की तैयारियों और जगह को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी बांद्रा स्थित हेरिटेज हवेली में होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की मेहंदी का फंक्शन उनके बांद्रा कुरला स्थित लग्जरी डुप्लेक्स अपार्टमेंट Sunteck Signature Island बिल्डिंग में होगा, वहीं सोनम कपूर का संगीत फंक्शन लीला होटल में होगा। लीला होटल का मालिक नायर परिवार है। सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं संयुक्ता नायर। जबकि सोनम कपूर की शादी का कार्यक्रम मौसी कविता सिंह की हेरिटेज हवेली में होगा। 55 हजार स्क्वेयर फीट एरिया में बनी इस हवेली के बारे में कहा जाता है कि यहां सबसे आलीशान और खूबसूरत पूजा का कमरा है।

खबरों की मानें तो सोनम कपूर ने डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान अपनी दादी के  लिए कैंसिल किया है। सोनम कपूर की दादी इतनी दूर यात्रा करने में सक्षम नहीं थीं, जबकि कपूर परिवार के लिए दादी की उपस्थिति ज्यादा जरूरी थी। इसीलिए आखिरी समय पर डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कैंसिल कर शादी का वेन्यू मुंबई में ही रखा गया। कहा जा रहा है कि मुंबई में शादी होने से रिश्तेदारों को भी आसानी होगी, क्योंकि कपूर परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई या दिल्ली में ही रहते हैं। सोनम कपूर की शादी में बी-टाउन के दिग्गज सेलेब्स शामिल होंगे। शादी में उनके कजिन अर्जुन कपूर, खुशी और अशुंला, बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडीस, ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार्स स्वरा भास्कर और करीना कपूर शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर और रणबीर कपूर को भी शादी का निमंत्रण दिया गया है।

Naagin 3, Anita Hassanandani, Anita Hassanandani in bridal look, tv actress Anita Hassanandani, Anita Hassanandani in ye hai mohabbatein, Anita Hassanandani in naagin show, Anita Hassanandani looking beautiful, entertainnment news, bollywood news, television news, entertainnment news, bollywood news, television news

https://www.jansatta.com/entertainment/