बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद सोनम और आनंद दोनों अपने बच्चे को लेकर आज पहली बार अनिल कपूर के घर पहुंचे। इस खुशी में नाना अनिल कपूर ने मिठाई बांटी। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की तस्वीरे और वीडियोज पैपराजी के अकाउंट्स पर वायरल हो रहे हैं।
घर पहुंची सोनम कपूर
दरअसल हाल ही में सोनम कपूर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो कर पिता अनिल कपूर के घर पहुंची है। घर पहुंचने पर सोनम कपूर का स्वागत पूरे रीति रिवाज के साथ किया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सोनम और आनंद अपने बेटे के साथ नजर आ रहे है। दोनों जैसे ही घर के दरवाजे पर पहुंचे तो पहले से ही वहां पंडित मौजूद थे। वीडियो में बच्चे के घर में प्रवेश से पहले पंडित पूजा कराते नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर ने बांटी मिठाई
वहीं अनिल कपूर ने घर से बाहर आ कर पत्रकारों और पुलिस को मिठाई बांटी। अनिल कपूर ने वहां खड़े लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। घर में नन्हा मेहमान आने के बाद सोनम कपूर और उनके फैमिली मेंबर्स बेहद खुश हैं। फैंस की तरफ से भी बच्चे को खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि जब सोनम के बेटे का जन्म हुआ था, उसके बाद अभिनेत्री की मां और बहन दोनों उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं।
कपल ने इंस्टाग्राम पर दी थी जानकारी
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए लोगों को ये खुशखबरी दी। सोनम और आनंद ने कहा 20.08.2022 को हम अपने ब्यूटीफुल बेबीबॉय का स्वागत करते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने के लिए उन सभी डॉक्टर ,नर्स , दोस्तों और परिवार के लोगों का शुक्रिया। ये सिर्फ शुरुवात हैं हमें पता हैं कि अब हमारी जिंदगी बदलने वाली हैं।
बता दें सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कीं। शादी के बाद एक्टेस सोनम कपूर लंदन में शिफ्ट हो गयी।