Sonam Kapoor Photo: सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। चाहें वह उनके पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर की हो या फिर बहन रेहा कपूर की। सोनम इंस्टाग्राम पर खुद की भी थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से सोनम ने अपनी एक बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनकी मां सुनीता ने भी पूछ लिया कि उन्हें यह फोटो आखिर मिली कहां से?

बचपन की तस्वीर में सोनम ट्रेन के सबसे ऊपर वाले बॉक्स पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। सोनम ने अपने सिर पर अपना हाथ रखा हुआ है। तस्वीर के साथ सोनम ने कैप्शन लिखा- ‘हर ट्रेन यात्रा में कुछ न कुछ नया होता है। खूबसूरत सीन के गुजरने से लेकर खाना शेयर करने तक। मैं फैमिली के रोड ट्रिप को मिस करती हूं।’

सोनम की इस तस्वीर पर उनके पति आनंद आहूजा ने भी अपना ट्रेन का अनुभव शेयर किया है। आनंद आहूजा ने लिखा- मुझे यह तस्वीर पसंद आई। मुझे भी ट्रेन बहुत पसंद है। चलो जल्दी चलते हैं? मैं आखिरी बार ट्रेन से ऋषिकेश गया था। लेकिन मेरी सबसे यादगार यात्रा Bandhavgarh की है, जिसमें 30 क्लासमेट के साथ करीब 14 घंटे बिताए थे। वहीं सुनीता कपूर ने लिखा- सोनम यह तुम्हें कहां मिली?

सोनम कपूर ने कुछ दिन पहले ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। वहीं मदर्स डे पर भी सोनम ने मां सुनीता संग एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। करियर की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। फिल्म में सोनम के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड भूमिका में थे। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। सोनम की अपकमिंग फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ है।