Sonam Kapoor : सोनम कपूर एक बार फिर से अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। पाकिस्तानी आर्टिस्ट के इंडियन फिल्म इंडस्ट्री पर बैन होने को लेकर सोनम कपूर ने रिएक्शन दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं। वहीं अब सोनम ने ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया है। सोनम ने पहले अपने बयान में कहा था कि किसी भी आर्टिस्ट को काम करने से नहीं रोकना चाहिए। इस बयान पर सोनम कपूर काफी ट्रोल हो रही हैं।

इसके बाद सोनम ने एक ट्वीट के जरिए उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। सोनम को इस बीच तरह-तरह के कमेंट्स किए जाने लगे। इन ही कमेंट्स से तंग आकर एक्ट्रेस ने लिखा- ‘अरे बस कीजिए। जाकर के अपनी जिंदगी जीयो। दूसरा क्या कहना चाहता है उस पर गौर कीजिए फिर कहिए। किसने क्या कहा उसपर रिफ्लेक्शन नहीं दिखता है। किसे क्या समझ आया रिफ्लेक्शन वहां दिखता है।’

बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा-एक आर्टिस्ट होने के नाते आपको हर जगह खुद को रीप्रेजेंट करना होता है। आप चाहते हैं कि हर कोई आपका काम देखे। फिल्म ‘नीरजा’ को लेकर भी कोई निगेटिविटी नहीं थी। जबकि ये फिल्म कराची में हुई प्लेन हाईजैक की घटना थी। इस फिल्म के प्रति वहां कोई निगेटिविटी नहीं दिखी थी। लेकिन किसी ने भी वहां ये फिल्म नहीं देखी। इससे मुझे बहुत बुरा लगा था। दिल टूट गया था।’

बता दें, साल 2016 में एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म नीरजा आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में सोनम के काम की काफी तारीफें हुई थीं। सोनम ने आगे बताया कि पाकिस्तान से उनकी जड़ें जुड़ी हुई हैं। पाकिस्तान में उनके कई फैंस और फॉलोअर्स भी हैं। सोनम ने बताया कि उनके पाकिस्तान से बहुत सारे अजीज दोस्त भी हैं। सोनम ने कहा- ‘पाकिस्तान में मेरी बहुत बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। मेरे दो बहुत अच्छे दोस्त भी हैं पाकिस्तान के। वह मुस्लिम और आधे पाकिस्तानी हैं। मैं आधी सिंधी और आधी पेशावरी हूं। तो ऐसे में ये दिल तोड़ देने वाली बातें हैं। यह कुछ ऐसा है जैसे कि मेरे कल्चर को मैं ही एक्सप्लोर नहीं कर सकती।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)