बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लॉगटाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के तुरंत बाद सोनम प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गई थीं। सोनम शादी के कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं और उसके बाद वह अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिजी हो गईं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि सोनम अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर पति आनंद आहूजा के साथ हनीमून के लिए निकल गई हैं। सोनम ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ग्रीस में होने की बात कहती सुनाई दे रही हैं। सोनम ने इंस्टा स्टोरी में एक ब्रॉन्ड को उनकी शादी के लिए गिफ्ट भेजने के लिए शुक्रिया किया। इसके साथ ही उन्होंने राज खोला कि वह आनंद आहूजा के साथ ग्रीस में हैं।
सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोनम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की भी शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ पिता अनिल कपूर भी नजर आएंगे।
.@SonamAKapoor& @AnandAhuja Head To #Greece! Honeymoon Ahead? pic.twitter.com/X8QoDnMmBV
— Digital Mouse (@AnkitMota) May 22, 2018
सोनम कपूर ने मुंबई के ब्रांदा स्थित मौसी कविता सिंह के आलीशान घर हैरिटेज हवेली में आनंद के साथ सात फेरे लिए थे। शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सोनम और आनंद ने शादी की रात को मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में ग्रैंड रिसेप्शन को होस्ट किया था। सोनम की इस पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, वरुण धवन, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ समेत कई दिग्गज सितारे शरीक हुए थे।



