Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर 9 जून को 37 की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने के साथ-साथ अपना बिजनेस भी करती हैं। अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिल पर राज करने वाली सोनम कपूर करोड़ों की मालकिन हैं। महंगी कारों से लेकर आलीशान बंगले तक, सोनम कपूर के पास सब कुछ है।

इतने करोड़ है सोनम की नेटवर्थ

सोनम कपूर की कुल नेट वर्थ 15 मिलियन अमरीकी डालर है, जो भारतीय मुद्रा में 115 करोड़ भारतीय रुपया (यानी लगभग नब्बे करोड़ रुपये) है। उनकी अधिकांश कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह प्रत्येक एंडोर्समेंट के लिए 1-1.5 करोड़ चार्ज करती हैं। सोनम एक फिल्म निर्माता और एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। इसके अलावा, उसने रियल एस्टेट संपत्तियों में भारी निवेश किया है

इतनी बड़ी कमाई के साथ, सोनम कपूर सरकार को सबसे अधिक आयकर देने वाली शीर्ष हस्तियों में शामिल हैं। कमाई के अलावा सोनम कपूर चैरिटी और सोशल कॉज के लिए दान करने से भी पीछे नहीं हटतीं।

सोनम के पास है इतनी संपत्ति

सोनम के बंगले की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2014 में आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 24.6 करोड़ बताई जाती है। सोशल मीडिया पर इस संपत्ति की कई तस्वीरें भी देखने को मिलती रहती हैं।

इन गाड़ियों की मालकिन हैं सोनम

सोनम के पास महंगी कारों का कलेक्शन है। सोनम कपूर के पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें हैं। एक्ट्रेस की कारों में मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो काफी बोल्ड एंड स्टाइलिश मानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनम की खूबसूरती को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

FAQS

Q1- सोनम कपूर किसकी बेटी हैं?

सोनम कपूर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी हैं।

Q2- सोनम कपूर के कितने बच्चे हैं?

सोनम कपूर का एक बेटा है, जिसका नाम वायु है।