बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वो काफी चर्चा में हैं। सोनम आजकल अपने बेबी बंप को दिखाते हुए कई शानदार तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सोनम और उनके पति हाल ही में अपने इटालियन बेबीमून से लौटे हैं। दोनों ने रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी के साथ पेरिस में सोनम का जन्मदिन भी मनाया।

एक्ट्रेस और उनके पति आनंद अहूजा ने दोस्तों के लिए बेबी शावर पार्टी रखी। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनम अपनी फिल्म के गाने ‘मसकली’ पर मटकती हुई नजर आ रही हैं। उनकी बहन रिया कपूर गाने को पूरा एन्जॉय करती दिख रही हैं।

सोनम के बेबी शावर की सजावट बेहद खूबसूरत थी। तस्वीरों में सोनम गुलाबी रंग के गाउन में बार्बी डॉल की तरह दिख रही हैं। उनके बेबी शावर की सजावट देखकर भी लगता है कि पार्टी की थीम जरा हटकर थी। सोनम के चेहरे पर मैटरनिटी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

ब्रिटिश पाकिस्तानी गायक-गीतकार, मॉडल और संगीत निर्माता लियो कल्याण इस पार्टी में परफॉर्म करते देखे गए। लियो ने पार्टी और अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो और खूबसूरत सोनम के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ”बॉलीवुड में एक मसाला लड़की। मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया। क्या लाइफ है?”

सोनम कपूर ने हाल ही में 9 जून को अपने जन्मदिन पर फैंस के लिए मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। सोनम ने शूट के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। सोनम ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी जो काफी अलग और सुंदर थी।

इसके पहले भी सोनम ने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट काफतान में फोटोशूट कराया था। मां बनने का ग्लो सोनम की तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों में सोनम को 3 लाख के करीब लाइक आए थे।

सोनम ने कुछ हफ्ते पहले भी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए फोटोशूट कराया था। जिनमें वो पुराने जमाने की राजकुमारी के लुक में नजर आ रही थीं। सोनम ने भारी ज्वेलरी, सफेद रंग की सिल्क साड़ी स्टाइल ड्रेस पहनी थी।