बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के 6 साल बाद पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। एक्ट्रेस ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक सोनम ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है।
नीतू कपूर ने दी जानकारी
बता दें कि एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है। नीतू कपूर ने लिखा कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है। इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।
अनिल कपूर ने भी शेयर किया पोस्ट
अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा कि बेबी हेल्दी है। सोनम और आनंद ने उनका वेलकम किया है। हमारे दिल में उसके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार है। नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई।
2018 में सोनम ने की थी आनंद आहूजा से शादी
बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 2018 में आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी, और इस साल के शुरुआत में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंस करते समय कपल ने फोटो शेयर कर लिखा था कि हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं।
सोनम कपूर की प्रोफेशनल लाइफ
सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान लीड रोल में थे। इसके बाद पिछले साल उन्होंने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की जिसकी अभी रिलीज और स्टार कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। प्रेग्नेंसी से पहले ही सोनम ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली थी।