सोनम कपूर की शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। सोनम और आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके चलते कपूर और आहूजा परिवार खुशियों के रंग में समा हुआ है। वहीं प्री-वेडिंग सेरमनी की भी शुरुआत हो चुकी है। 6 मई को सोनम की मेहंदी सेरमनी थी। अब 7 मई को सोनम कपूर की संगीत सेरमनी है। इसके चलते सोनम के करीबी दोस्त, रिश्तेदार, कजिन्स और तमाम बॉलीवुड स्टार्स सोनम की संगीत सेरमनी में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी ने काफी दिन से डांस प्रैक्टिस की है। वहीं अब वह दिन आ गया है जब सोनम की खुशी में सब शामिल होने जा रहे हैं और सेलिब्रेट कर रहे हैं।
सोनम की संगीत सेरमनी में उनके कजिन अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और अंशुला कपूर जम कर के डांस का धमाल करने की तैयारी में हैं। वहीं सोनम के बी-टाउन फ्रेंड्स भी कम नहीं हैं। एक्टर वरुण धवन भी दोस्त अर्जुन के साथ सोनम के संगीत पर परफॉर्म करने के लिए लगातार प्रैक्टिस करते दिखे थे। वहीं जैकलीन फर्नांडीस भी वरुण और अर्जुन के साथ प्रैक्टिस के लिए नजर आईं थीं। खबर थी कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी सोनम की शादी की खुशी में उनके संगीत पर एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देंगी। इस पर अब आलिया ने खुद इस बारे में राज खोला है।

25 साल की आलिया सोनम की संगीत सेरमनी में नहीं जा पाएंगी। इस वक्त आलिया अपनी फिल्म ‘राजी’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। आलिया बताती हैं, ‘मैं सोनम की वेडिंग के लिए कोई तैयारी नहीं कर रही हूं। हालांकि मैं सोनम की शादी में जाऊंगी। मैं क्या पहनूंगी बस ये प्रिपेयर कर रही हूं। इसके अलावा मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है, मैं जाऊंगी और खूब मस्ती करूंगी।’ बता दें, सोनम के संगीत में करण जौहर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, ऐश्वर्या राय बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कई और सेलेब्स को इंविटेशन दिया गया है।

