Celebs at David Beckham Welcome Party: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बीती रात फुटबॉलर डेविड बेकहम का ग्रैंड वेलकम किया। उनके वेलकम को यादगार बनाने के लिए कपल ने अपने घर पर एक डिनर पार्टी रखी थी, जिसमें अनिल कपूर (Anil Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जैसे सितारों ने शिरकत की। पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स की धांसू एंट्री को देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर सामने आए फोटोज और वीडियो में देख सकते हैं कि सोनम कपूर ने इस पार्टी के लिए ट्रेडिशनल लुक को अपनाया था। इश दौरान उन्हें साड़ी में देखा गया। उन्होंने लाइट मेकअप के साथ एक नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं, आनंद को ब्लैक कुर्ता में स्पॉट किया गया। पार्टी में सिंपल लुक में कपल काफी जंच रहा था। इस दौरान उनका लुक देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की।

(Photos- antara_m/Instagram)
इसके साथ ही पार्टी में गेस्ट की बात की जाए तो इसमें संजय कपूर पत्नी महीप कपूर और कजिन मोहित मारवाह-अंतरा मारवाह के साथ पहुंचे। अंतरा ने डेविड के साथ पार्टी की फोटो शेयर की है और इसमें फुटबॉलर को ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में देखा गया। अंतरा ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘लेजेंड और जेंटलमेन डेविड बेकहम के साथ बेहतरीन रात।’ वहीं, एक और फोटो सोनम कपूर के साथ पोज देते हुए शेयर की है। अंतरा ने इसे शेयर करने के साथ लिखा, ‘अमेजिंग होस्ट सोनम कपूर के साथ।’ इसके साथ ही शनाया कपूर और रिया कपूर की फोटो भी इस पार्टी से सामने आई है। इसमें दोनों स्टनिंग लगीं।

(Photos- antara_m/Instagram)
पार्टी में 25 लोग ही हुए थे शामिल!
डेविड बेकहम फुटबॉलर होने के साथ-साथ UNICEF के ग्लोबल एंबेसडर भी हैं। इन दिनों वो इंडिया में हैं सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले कहा जा रहा है कि ये पार्टी बेहद ही निजी थी और इसमें केवल 25 लोगों को ही शामिल किया गया था।
आपको बता दें कि बीते दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले सेमिफाइनल विश्व कप मैच में डेविड को भी स्पॉट किया गया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी से भी मुलाकात की थी। इनकी मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इतना ही नहीं उन्हें साउथ स्टार वेकंटेश दग्गुबाती और माधुरी दीक्षित के साथ भी देखा गया था।
