Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर और अभय देओल (Abhay Deol) ने पहली बार साथ में फिल्म ‘आयशा’ में काम किया था। इस फिल्म में दोनों एक दूसरे के बेस्टी बने थे, जो कभी लड़ते झगड़ते थे और अंत में प्यार कर बैठे। फिल्म में कई जगह सोनम को लेकर अभय काफी कूल नजर आए। लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही थी।
अनिल कपूर ने अपनी बेटी सोनम के लिए फिल्म आयशा का निर्माण किया। यह फिल्म Emma फिल्म की रीमेक थी। सोनम के अपोजिट फिल्म में अभय देओल को लिया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई थी। खबरें हैं कि फिल्म पूरी होने के बाद अभय देओल ने इस फिल्म और अनिल कपूर साथ ही सोनम को लेकर अजीब बातें करना शुरू कर दिया था।
अभय देओल के मुताबिक वह एमा फिल्म की रीमेक में काम कर रहे थे, लेकिन फिल्म के बीच में उन्हें अहसास होने लगा था कि वह किसी फैशन शो के लिए काम कर रहे हैं। क्योंकि फिल्म का आधे से ज्यादा खर्च सोनम के मेकअप, हेयरस्टाइल और कपड़ों पर हो रहा था। उस वक्त सामने आया था कि अभय देओल इस फिल्म में काम करने के 20 लाख रुपए ले रहे थे। वहीं सोनम के मेकअप और कपड़ों का खर्चा इससे कहीं ज्यादा था। अभय ने इस फिल्म और सोनम को लेकर खुद क्रिटिसिजम शुरू कर दिया था।
अभय ने ये भी कहा था कि उन्होंने साइन तो फिल्म आइशा की थी, लेकिन अब लगा कि 2 घंटे का कोई फैशन शो शूट कर रहे हैं। ऐसे में सोनम और अनिल कपूर दोनों ही अभय से नाराज हो गए थे। अभय देओल ने भी सोनम संग दोबारा काम न करने की कसम खा ली थी। हालांकि सोनम और अभय दोनों की ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काम नहीं कर पा रही थीं। ऐसे में दोनों एक बार फिर से फिल्म रांझना में साथ नजर आए। ये फिल्म हिट भी रही।
करियर में कुछ अच्छा नहीं हो पा रहा था फिर भी अभय देओल ने अपना प्रोडक्शन खोला और एक नए चेहरे के साथ फिल्म बनाई। प्रीति देसाई के साथ अभय ने ‘वन बाय टु’ फिल्म बनाई। अभय ने प्रीति को इस फिल्म से लॉन्च किया। खबरें हैं अभय प्रीति के साथ लिव इन में भी रहते थे। ऐसे में उन्हीं के लिए अभय ने ये फिल्म बनाई थी।
फिल्म बनाने के लिए अभय ने अपने घर तक को गिरवी रख दिया था। 8 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म के साथ 5 प्रोड्यूसर्स को जोड़ा गया। वहीं अभय के फिल्म में खुद के 4 करोड़ रुपए लगे थे। फिल्म के म्यूजिक को लेकर भी टीसीरीज से अभय का कुछ पंगा हो गया था। वहीं रिलीज के बाद ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी।

