पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस अदाओं और बोल्ड अवतार को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ (Carry On Jatta 3) में देखा गया था। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिला है। इसमें उन्होंने पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के साथ पर्दे पर रोमांस किया था। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने बचपन से जुड़ी दिलचस्प बातें बताई हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी भी बर्गर नहीं खाया था।
पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपने बचपन और पसंदीदा खाने के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनका पूरा बचपन गांव में बीता था। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बचपन और सपने के बारे में खुलकर बात की। बताया कि ‘पूरा बचपन एक गांव में बीता, जहां एक रेस्टोरेंट तक नहीं था।’ एक्ट्रेस ने बताया कि ‘जब वो छोटी थीं तो उनका मिस इंडिया बनने का एकमात्र सपना था। इसके बाद वो क्या करेंगी, कैसे करेंगी उन्हें इसकी कोई आइडिया नहीं था।’
पहली बार में ऑडिशन में हुईं सेलेक्ट
कोई आइडिया ना होने के बाद भी सोनम बाजवा मिस इंडिया के लिए गई थीं। हालांकि, वो जीती नहीं। वो जब इससे बाहर आईं तो उन्हें ऑडिशन के लिए फोन आया। वो एक पंजाबी फिल्म से आया था। एक्ट्रेस को उसका भी आइडिया नहीं था कि कैसे क्या होता है? यहां तक कि उन्हें ये तक नहीं पता था कि ऑडिशन कैसे देना है। इसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें समझाया। वो इसके सेलेक्ट भी हो गई थीं।
सोनम में कभी नहीं खाया था जंक फूड
सोनम बाजवा ने इस दौरान ये भी खुलासा किया कि उन्होंने बचपन से कभी जंक फूड नहीं खाया था। इसकी वजह ये रही है कि वो गांव में ही पली-बढ़ी थीं। वहां कोई जगह नहीं थी जहां ये सब खाया जा सकता था। वहां कोई रेस्त्रां में भी नहीं था। वो जब दिल्ली में अपने कजिन्स से मिलने के लिए गईं तो वो मैकडॉनल्ड्स लेकर गए। ये पहली बार था जब उन्होंने मैकडॉनल्ड्स गई थीं। वहां, उन्होंने बर्गर खाया था और वो इसके लिए बहुत ही एक्साइटेड और थ्रिल्ड थीं। उनके घर में कभी भी ब्रेड नहीं आई थी और वो रेगुलर देसी पराठे मिलते थे।
सोनम बताती हैं कि उन्हें देसी खाना बेहद पसंद है। वो जब भी देसी घी के साथ देसी खाना खाती हैं, उनका दिल खुश हो जाता है।