कपूर खानदान की बेटी सोनम कपूर बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद आनंद और सोनम ने ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन को होस्ट किया था। द लीला होटल में हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज स्टार्स पहुंचे थे। सलमान खान और शाहरुख खान ने पार्टी में समां बांध दिया। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ सलमान खान और शाहरुख खान मस्ती करने से नहीं चूके। सोशल मीडिया पर सलमान खान और शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सोनम कपूर की मां के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

सलमान खान वीडियो में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। ये बंधन तो प्यार का बंधन हैं गाना गाते हुए सलमान खान और शाहरुख खान सुनीता कपूर के पैरों पर बैठ जाते हैं। वहीं सलमान और शाहरुख के पीछे खड़े अनिल कपूर और रणवीर सिंह मुस्काते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज पर सोनम और आनंद भी नजर आ रहे हैं। सोनम और आनंद को आशीर्वाद देने के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। बेटी की वेडिंग पार्टी के मौके पर अनिल कपूर भी बेहद खुश और उत्साहित नजर आए, अनिल कपूर ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से माहौल बना दिया था।

https://www.instagram.com/p/BijHOlElidT/?

Priyanka Chopra, Priyanka Chopra pics, Priyanka Chopra photos, Priyanka Chopra pictures, Priyanka Chopra trolls, Priyanka Chopra dress, Priyanka Chopra new dress, Met Gala, Met Gala 2018, Met Gala pics, Met Gala photos, Met Gala pictures, Met Gala and bollywood, bollywood in Met Gala, Ralph Lauren Dress, Ralph Lauren Dress of priyanka, Social Media, Social Media trolls, photo gallery

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर शादी के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रमोशन में बिजी हो जाएगी। फिल्म के प्रमोशन के कारण सोनम ने हनीमून प्लान को आगे खिसका दिया है। सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी हैं। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।

https://www.jansatta.com/entertainment/