सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही अपने हाथ में अंगूठी पहने हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को आई लव यू भी कह दिया। अब उनकी शादी को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही हैं। इसी बीच सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी शादी की अफवाहों पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो में सोनाक्षी ने टाइटल में लिखा,”क्यों हाथ धोकर मेरी शादी करवाना चाहते हो?” वीडियो में सोनाक्षी शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर का डायलॉग पर लिप्सिंग कर रही हैं, जो है ‘अच्छा लगता है। बहुत मजा आता है मुझे।’ इसके साथ कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा,”प्रपोजल, रोका, मेहंदी, संगीत सब फिक्स कर ही लिया है तो प्लीज मुझे बता दो।”

जैसे ही सोनाक्षी ने ये वीडियो पोस्ट किया, वैसे ही जहीर इकबाल समेत इंडस्ट्री के कई लोगों और फैंस ने कमेंट आना शुरू हो गए। जहीर ने कमेंट सेक्शन में कई सारे हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए।

आपको बता दें कि कई दिनों से खबर आ रही थी सोनाक्षी सिन्हा और जहिर इकबाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनाक्षी के बर्थडे पर जहिर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उन ये कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

दरअसल जहिर ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया था। जिसके साथ उन्होंने लिखा था,”जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज, धन्यवाद मुझे नहीं मारने के लिए। आई लव यू। बहुत सारा खाना, झगड़े और प्यार और हंसी है। इस पोस्ट पर फैंस के जमकर कमेंट्स और लाइक्स आए थे।

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ने ही सलमान खान की फिल्म से डेब्यू किया था। सोनाक्षी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 2019 में जहिर ने सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म नोटबुक में डेब्यू किया था।

जल्द ही दोनों एक साथ फिल्म डबल एक्सएल में साथ नजर आएंगे। जो सतराम रमानी द्वारा अभिनीत है और इसमें हुमा कुरैशी भी हैं। फिल्म इस साल के अंत में रिलीज होने वाली है।