Vishal Dadlani on Lal krishna Advani: मशहूर सिंगर व कंपोजर विशाल ददलानी ने ट्वीट के जरिए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी पर निशाना साधा है। विशाल ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘जबकि लाल कृष्ण आडवाणी को अब राष्ट्रीय हित में बोलना सही है लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि साल 1990 की रथयात्रा 1992-93 के दौरान यही अयोध्या में सारे तनाव के जनक थे। वह विभाजन के बाद भारत के सबसे विभाजनकारी घटना के ताने बाने के लिए जिम्मेदार है।’
बता दें कि हाल ही में भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने ब्लॉग लिखकर भाजपा के तौर-तरीके पर सवाल उठाए थे। ब्लॉग में लाल कृष्ण आडवाणी ने 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस का हवाला देते हुए लिखा है कि, ‘वो भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी दोनों के संस्थापक सदस्य रहे हैं। लगभग पिछले 70 सालों से देश की सेवा कर रहे हैं।’ आडवाणी ने आगे लिखा कि, ‘उनके जीवन का सिद्धांत रहा है पहले राष्ट्र, फिर दल और अंत में मैं…और मैंने हमेशा उसपर चलने की कोशिश की है। भारतीय लोकतंत्र की ख़ासियत रही है विविधता और अभिव्यक्ति की आज़ादी। भाजपा ने शुरुआत से ही अपने विरोधियों को दुश्मन नहीं माना। हमसे सहमत न रहने वालों को भी कभी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा। सत्य, राष्ट्र निष्ठा व लोकतंत्र पर मेरी पार्टी का विकास हुआ।’ ब्लॉग में उन्होंने गांधीनगर के लोगों का आभार भी जताया,जहां से वो 6 बार सांसद रहे चुके हैं। विशाल ददलानी ने आडवाणी के इसी ब्लॉग को लेकर उनपर निशाना साधा है।
विशाल ददलानी के ट्वीट का स्क्रीन शॉट।
वहीं पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, ‘आडवाणी जी ने बीजेपी की मूल भावना को व्यक्त किया है।’ पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ‘आडवाणी जी भाजपा का मूल सार बताते हैं। विशेष रूप से, देश पहले, उसके बाद पार्टी और अंत में मैं के मंत्र को महत्वपूर्ण तरीके से रखा है। बीजेपी कार्यकर्ता होने पर मुझे गर्व है और गर्व है कि लाल कृष्ण आडवाणी जी जैसे महान लोगों ने इसे मजबूत किया है।’