बुधवार की सुबह की शुरुआत दुखद खबर के साथ हुई। मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके अचानक चले जाने से म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आइए जानते हैं कि उनके निधन के पीछे की वजह क्या है।

ऋषभ टंडन का एक अन्य परिचय यह भी था कि वह एक्टर थे। लोग उन्हें फकीर के नाम से भी जानते थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन 21 अक्टूबर को अचानक हो गया। यह दुखद और परेशान कर देने वाली जानकारी पैपराजी विरय भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। मशहूर संगीतकार के निधन की जानकारी सामने आने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है।

फैंस सिंगर ऋषभ को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके अचानक दुनिया को अलविदा कह चले जाने पर हैरानी भी जता रहे हैं।ऋषभ टंडन के बारे में बता दें कि वह अपने मशहूर गानों के अलावा, ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए भी जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें: MTV के पॉपुलर म्यूजिक चैनल्स पर लगेगा ताला, अब सिर्फ रियलिटी शोज करेंगे एंटरटेन!

ऋषभ टंडन के बारे में बता दें कि उन्हें पालतू जानवरों से काफी प्यार था। सिंगर मुंबई में कई पालतू जानवरों के साथ रहते थे। लोगों को उनके ज्यादातर गाने पसंद आते थे और सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनके सॉन्ग हमेशा वायरल होते थे। बता दें कि ऋषभ के कुछ गाने फिलहाल तक रिलीज नहीं हुए हैं, जो उन्होंने रिकॉर्ड कर दिए थे। उनका एक सॉन्ग फकीर काफी ज्यादा पसंद किया गया और इसके बाद से ही उनका नाम फकीर सिंगर पड़ गया।