Lata Mangeshkar critical on Ventilator: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Nangeshkar) को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक सूत्रों के मुताबिक लता की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तड़के 2 बजे अस्पताल लाया गया जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया। ताजा अपडेट के मुताबिक वह फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रही हैं और अब भी 90 साल की लता दीदी की हालत गंभीर बनी हुई है और फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
लता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 36 भाषाओं 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। उनके महान काम को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्हें दादासाहब फाल्के, भारत रत्न, तीन नैशनल अवॉर्ड्स स हित कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।
Namaskar. Meri bhaanji Padmini Kolhapure ek bahut acchi kalakar hai aur ab woh Panipat is film mein Gopika bai ka kirdaar nibha rahi hai. Main Padmini ko aashirwad deti hun aur Ashutosh aur unki team ko shubhkaamanayein deti hun. pic.twitter.com/bTZJMUjdYq
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) November 10, 2019
बता दें कि रविवार को लता मंगेशकर ने ट्विटर पर फिल्म पानीपत से पद्मिनी कोल्हापुरी का लुक शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि पद्मिनी गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं। इसके साथ ही लता ने ये भी लिखा था कि पद्मिनी बहुत अच्छी कलाकार हैं। ये लिखा था ट्वीट में-नमस्कार। मेरी भांजी पद्मिनी कोल्हापुरी एक बहुत अच्छी कलाकार है। अब वो पानीपत फिल्म में गोपिका बाई का किरदार निभा रही हैं। मैं पद्मिनी को आशीर्वाद देती हूं। आशुतोष और उनकी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।
लता मंगेशकर को लेकर खबर जैसे ही खबर आई कि उनकी हालत नाजुक है और वह मुंबई के अस्पताल में फेफड़ों में इंफेक्शन की गंभीरता के कारण आईसीयू के वेंटिलेटर पर रखी गई हैं, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमामालिनी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक ट्वीट किया।