Simi Garewal Birthday: सिमी ग्रेवाल अपने शो Rendezvous with Simi Garewal के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने इस लोकप्रिय शो में कई सितारों के सीक्रेट्स बाहर निकलवाए हैं। कई लोगों ने अपने रिलेशनशिप से पर्दे भी उठाये। इनमें रेखा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई सितारे शामिल हैं। लेकिन कम ही लोगों को सिमी की लव लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानकारी है।
सिमी ग्रेवाल का नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें रतन टाटा, मंसूर अली पटौदी, जामनगर के महाराज का नाम भी शामिल है। लेकिन उनकी शादी रवि मोहन से हुई थी, जो ज्यादा साल नहीं चल सकी। सिमी ने 1970 में रवि मोहन के साथ शादी की थी। जो दिल्ली के कुलीन परिवार – चुन्नामल्स का सदस्य थे। ये शादी करीब 10 साल चली थी।
17 साल की उम्र में हुआ था प्यार
सिमी ग्रेवाल को 17 साल की उम्र में जामनगर के महाराजा से प्यार हुआ था, जो उनके पड़ोसी थे। सिमी ने बताया था कि वह महाराजा के प्यार में इस कदर डूबी थीं कि उन्होंने कई पागलपन भरी हरकतें की थीं। हालांकि 3 साल में ही ये रिश्ता खत्म हो गया।
फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में सिमी ने इस रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था,”17 साल की उम्र में मुझे अपने पड़ोसी से प्यार हो गया- जामनगर के महाराजा। ये रिश्ता 3 साल चला, उन्होंने मुझे जानवरों का एक खूबसूरत जहान दिखाया, खेल और खाने से रूबरू करवाया। हमने कई क्रेजी चीजे की, लेकिन वो रिश्ता जुनूनी हो गया था।”
रतन टाटा संग था रिश्ता
सिमी ग्रेवाल का नाम मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के साथ भी जुड़ा था। अब भी एक्ट्रेस रतन टाटा को एक परफेक्शनिस्ट के रूप में देखती हैं। एक इंटरव्यू में सिमी ने बताया था कि रतन संग उनका एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा था, “वह परफेक्ट हैं, उनमें ह्यूमर है, वे विनम्र हैं और सज्जन व्यक्ति हैं। पैसा कभी भी उनकी प्रेरक शक्ति नहीं रहा। वह भारत में उतने निश्चिंत नहीं हैं जितना विदेश में हैं।”
टाइगर पटौदी के साथ भी रहा अफेयर
सिमी ग्रेवाल का रिश्ता मंसूर अली पटौदी उर्फ टाइगर के साथ भी रह चुका है। एक वक्त था जब दोनों को एक साथ देखा जाता था। उनके फैंस को उम्मीद थी कि दोनों शादी करेंगें। हालांकि किस्मत में कुछ औ ही लिखा था। टाइगर की जिंदगी में शर्मिला टैगोर आईं और सिमी संग उनका रिश्ता खत्म हो गया।