एक्टर श्रेयस तलपड़े को लगभग दो महीने पहले हार्ट अटैक आया था। इस खबर ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को हिला कर रख दिया था। 14 दिसंबर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर काम पर लौट चुके हैं और उन्होंने अपने फैंस को चाहने वालों को उनके लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद किया है।
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए श्रेयस ने उन सभी को धन्यवाद कहा, जिन लोगों ने भी उस रात उनकी मदद की थी। उन्होंने सभी डॉक्टर्स, टेक्नीशियन, अस्पताल के स्टाफ और प्रार्थना करने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने बताया था कि वह पहले से बेहतर हैं और हर रोज और बेहतर होते जा रहे हैं।
काम पर लौटने को लेकर श्रेयस ने कहा कि उन्होंने थोड़ा बहुत काम करना शुरू कर दिया है। वह ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि डॉक्टर की सलाह से अब चीजें बेहतर हो रही हैं।”
आपको बता दें कि जिस वक्त श्रेयस अस्पताल में भर्ती थे, उस वक्त उनकी पत्नी दीप्ति फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट दे रही थीं। अब उन्होंने बताया है कि अक्षय कुमार, श्रेयस की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। वह बार-बार कॉल पर कहते थे कि वह श्रेयस को देखना चाहते हैं।
आपको बता दें कि श्रेयस के हार्ट अटैक में उनकी हालत काफी गंभीर थी। एक्टर की मानें तो क्लिनिकली वो डेड थे। एक्टर ने खुद इसके बारे में बात करते हुए कहा था,”क्लिनिकली मैं मर चुका था। ये बहुत बड़ा कार्डियक अरेस्ट था। डॉक्टर ने सीपीआर ट्राई किया, इलेक्ट्रिक शॉक दिए और तब जाकर वो मुझे दोबारा जिंदा कर पाए। इसे वेकअप कॉल कहना गलत होगा, ये जिंदगी का मेरा दूसरा मौका है। जान है तो जहान है।”