भारत हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से मैच हार गया। ‘2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप’ के फाइनल में भारतीय टीम हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन तरीके से इस टेस्ट सीरीज को जीत लिया। क्रिकेटर शुभमन गिल का आउट होना फैंस को खल गया। ये मामला विवादों में घर गया। वीडियो में देखा गया कि कैच की हुई गेंद जमीन पर घास को थोड़ा छूती है। लेकिन थर्ड अम्पायर के फैसले से सारा गेम पलट गया। ऐसे में अब इस पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी थर्ड अम्पायर की फिरकी ली है। उनकी पोस्ट वायरल हो रही है।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘2023 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप’ के फाइनल में शुभमन गिल के आउट होने के फैसले पर श्रद्धा कपूर ने थर्ड अम्पायर की चुटकी लेते हुए पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने थर्ड अंपायर को ऑफर करते हुए कहा कि उन्हें अपने फैसले को बेहतर बनाने के लिए इसकी जरूरत है। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं थर्ड एम्पायर को बादाम ऑफर कर रही हूं।’

श्रद्धा कपूर ने खुद को बताया ‘झल्ली’

इसके साथ ही श्रद्धा कपूर ने अपना संडे मूड शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने खुद को ‘झल्ली’ बताया है। लोगों ने उनकी तस्वीरों पर जमकर बरसाया है। वो आखिरी बार फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। इसकी सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अपना पोस्ट शेयर किया है।

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं श्रद्धा कपूर

बहरहाल, अगर श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। ये बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। एक्ट्रेस के क्यूट अंदाज को काफी पसंद किया जाता है। उनका हर अंदाज फैंस का दिल जीत जीत लेता है। श्रद्धा की आने वाली फिल्म ‘स्त्री-2’ है। इसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इससे पहले पार्ट में भी दोनों स्टार्स साथ में नजर आए थे।