बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार पर आए दिन कोई न कोई संकट आ रहा है। अभिनेत्री और उनके परिवार के विवाद खत्म ही नहीं हो रहे हैं। इसी क्रम में अब शिल्पा उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ मुंबई की अंधेरी कोर्ट द्वारा समन जारी किया गया है। बता दें, मुंबई के एक बिजनेसमैन ने कोर्ट में शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज न चुकाने को लेकर मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद अब कोर्ट ने 28 फरवरी को तीनों को पेश होने का आदेश दिया है।

दरअसल परहद आमरा नाम के एक बिजनेसमैन, जो एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने कानूनी ‘फर्म मेसर्स वाई एंड ए लीगल’ के जरिए करीब 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। उन्होंने दावा किया कि शिल्पा शेट्टी के पिता ने साल 2015 में 21 लाख रुपये उधार लिए थे, जो अभी तक चुकाए नहीं गए हैं।

बता दें, उस कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार शिल्पा के पिता सुरेंद्र शेट्टी को जनवरी 2017 में 18% ब्याज के साथ पूरी रकम का भुगतान करना था। बिजनेसमैन ने ये भी दावा किया है कि शिल्पा के पिता ने अपने परिवार को इस बारे में बताया था।

वहीं सुरेंद्र शेट्टी इस कर्ज को चुकाते इससे पहले ही उनका 11 अक्टूबर, 2016 को उनका निधन हो गया। जिसके बाद शिल्पा, शमिता और उनकी मां ने इस कर्ज चुकाने से मना कर दिया था।

गौरतलब है इससे पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा को कथित तौर पर पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल राज अभी जमानत पर बाहर हैं। इसी के साथ दोनों के खिलाफ लखनऊ में फ्रेंचाइजी खोलने के नाम पर भी धोखाधड़ी का एक केस दर्ज करवाया गया था।

आपको ये भी बता दें कि शिल्पा शेट्टी को हाल ही 2007 से लगातार जुड़े रिचर्ड गेरे के साथ किसिंग मामले से मुक्त किया गया है। ये मामला करीब 15 सालों तक कोर्ट में चला है। ये मामला साल 2007 का था, जब राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान हॉलिवुड ऐक्टर रिचर्ड गेरे ने शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। इस वाकये के बाद शिल्पा के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया था।