बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जीवन से मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी पति राज कुंद्रा कॉन्ट्रोवर्सी में फंसते हैं तो कभी कोई विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। अभी ये मुद्दा शांत हो पाता कि उससे पहले खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री का रेस्टोरेंट बंद हो रहा है। उन्होंने इसे लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। गुरुवार को उनके रेस्टोरेंट का आखिरी दिन है और वह इसके आखिरी दिन को सेलिब्रेट करने वाली हैं।
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट शेयर करके रेस्टोरेंट के बंद होने की जानकारी शेयर की है। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस गुरुवार को एक एरा का आखिरी दिन है। वह मुंबई आइकॉनिक जगह बास्टियन बैंड्रा को आखिरी विदाई देंगी। इसने अनगिनत यादें, कभी ना भूलने वाली रातें दी और सिटी की नाइटलाइफ को एक आाकार दिया। शिल्पा ने पोस्ट में आगे कहा कि वो इस लेजेंड्री जगह को सम्मान देने के लिए अपने सहायकों के साथ एक खास शाम का आयोजन कर रही हैं। इसमें यादें और सेलिब्रेशन होगा।
क्या है शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप?
इसके अलावा अगर शिल्पा शेट्टी पर लगे धोखाधड़ी के आरोपों की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से शिल्पा और राज कुंद्रा की जिंदगी में उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि इस कपल के खिलाफ इकोनॉमिक ऑफेंस विंग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन पर लोन इनवेस्टमेंट डील के नाम पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। उन पर दीपक कोठारी नाम के शख्स ने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने राज और शिल्पा की अब बंद हो चुकी कंपनी बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में पैसे इनवेस्ट किए थे।

शिल्पा और राज पर आरोप है कि दोनों ने ये पैसा पर्सनल जरूरतों के लिए खर्च किए। हालांकि, शिल्पा के वकील इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि जरूरी डॉक्यूमेंट्स जांच एजेंसी को दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री को मिल रही जान से मारने की धमकी, पत्नी पल्लवी बोलीं- ‘मुझ पर असर नहीं पड़ता’