22 जनवरी का दिन भारतवासियों के लिए बहुत बड़ा दिन था। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई, जो लोग वहां पहुंच पाए वह इसे ऐतिहासिक दिन के साक्षी बने। लेकिन जो नहीं पहुंच पाए उन्होंने अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाई। नेता, अभिनेता और सिंगर्स समेत कई लोग अयोध्या पहुंचे थे। बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कटरीना कैफ, विकी कौशल, रोहित शेट्टी, कंगना रनौत समेत कई सितारों ने इतिहास को रचते देखा। लेकिन जो सितारे नहीं पहुंच पाए वह भी राम भक्ति में डूबे दिखे।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े एक्टर्स अयोध्या के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को इस बड़े दिन का न्योता मिला था, लेकिन अयोध्या अकेले विराट ही पहुंचे। कहा जा रहा है कि अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के कारण नहीं गईं, लेकिन उन्होंने अपने घर पर दिए जलाकर श्रीराम का स्वागत किया।
भक्ति में डूबी दिखीं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बेशक अयोध्या नहीं पहुंचीं, लेकिन उन्होंने अपने घर पर श्रीराम के नाम का दिया जलाया और वह भगवा रंग की साड़ी पहनकर सिद्धिविनायक मंदिर भी पहुंचीं। जहां उन्होंने जय श्रीराम का झंडा भी फहराया।
दीपिका पादुकोण ने यूं किया प्रभु राम का स्वागत
जहां एक तरफ तमाम एक्टर्स ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के न्योते की तस्वीरें शेयर की, इसी बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ऐसा नहीं किया। जिससे फैंस सोच में हैं कि उन्हें न्योता मिला था या नहीं। दीपिका भले ही अयोध्या नहीं पहुंचीं, लेकिन उन्होंने अपने घर पर दिया जलाकर प्रभु राम का स्वागत किया।
एल्विश यादव ने दिया भंडारा
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव ने इस खास दिन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने सभी राम भक्तों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भोजन कराया।
उर्वशी रौतेला ने अपने जुहू स्थित घर में पूजा रखी और भगवान राम का स्वागत किया। वहीं सनी देओल, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने राम भक्तों को बधाई देते हुए जय श्रीराम के नारे लगाये।