फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी इन दिनों चर्चा में है। दोनों की शादी जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फॉर्महाउस पर हुई थी। जिसमें केवल परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसी बीच शिबानी-फरहान की शादी की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जिसमें शिबानी फरहान की हथेली पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। ये फोटो देख फैंस का दिल खुश हो गया है।
नवविवाहित की ये फोटो डिजाइनर पायल सिंघल ने साझा की है, जो उनकी मेहंदी की रस्म की है। जहां शिबानी पूरी तरह से सजी हुई नजर आ रही हैं, वहीं फरहान साधारण कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद पिता जावेद अख्तर ने 21 फरवरी को अपने करीबी लोगों के लिए एक शानदार रिसेप्शन दिया। जहां फरहान और शिबानी पहली बार मीडिया के सामने शादीशुदा जोड़े के रूप में नजर आए।

इसके बाद सोमवार देर बाद जोया अख्तर ने शिबानी और फरहान अख्तर को अपने घर डिनर पर बुलाया। ननद के घर पहुंची शिबानी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। शिबानी ने नीले रंग की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बता दें कि शिबानी और फरहान की शादी में रिया चक्रवर्ती, फराह खान, रितेश सिधवानी, डॉली सिधवानी और साजिद खान जैसे कई सितारे शामिल हुए थे। दोनों की शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। फरहान अख्तर और शिबानी एक-दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। साल 2018 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। जिसके बाद शिबानी-फरहान हमेशा खूबसूरत पल बिताते नजर आते थे। एक्टर्स की मुलाकात 2015 में शो ‘आई कैन डू दैट’ के दौरान हुई थी। फरहान इस शो के होस्ट थे।