बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती हैं। इन दिनों वह अपने शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
एक्ट्रेस के इस शो में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आ चुके हैं। वह शो में स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। वह उनसे चुप होने के लिए कह रही हैं।
पैपराजी पर भड़की शहनाज गिल
दरअसल एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज गिल मीडिया से बात करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके आसपास काफी शोर हो रहा होता है। पैपराजी उनसे सवाल पूछ रहे होते हैं। एक मीडिया पर्सन शहनाज से सवाल पूछ ही रहा होता है कि एक दूसरा व्यक्ति शहनाज का नाम ले लेकर उनसे सवाल करने की कोशिश करता है।
जिसे लेकर शहनाज का पारा हाई हो गया और उन्होंने पैपराजी की क्लास लगा दी। वीडियो में एक्ट्रेस कहती है कि ‘एक मिनट, ये जो भी बोल रहा है यह उसका अपमान है। अभी हम बात कर रहे हैं। आपको यह सुनना चाहिए। उनको बोलो चुप रहो।’
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
शहनाज गिल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ललित नाम के यूजर ने लिखा कि ‘शहनाज ने बिल्कुल सही कहा है।’ रौनक नाम के यूजर ने लिखा कि ‘लोगों को शहनाज का यही असली साइड पसंद है, वो मीठी-मीठी बातें नहीं करती हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘वैसे यह सच है, जब कोई किसी से बात कर रहा है तो उसकी रिस्पेक्ट करना चाहिए और उसे सुनना चाहिए।’
कृतिका नाम की यूजर ने लिखा कि ‘शहनाज के जो दिल में है, वहीं उनकी जुबां पर होता है। इसलिए, वह इतनी शानदार हैं।’ वहीं शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ में नजर आई थीं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं।