बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो उनके म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ (Moon Rise) की हैं। आखिरकार ये म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है, जिसपर देखते ही देखते लाखों व्यूज आ गए। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
इस एल्बम को भूषण कुमार को प्रोड्यूस किया है, जिसका नाम है ‘मैम ऑफ द मून’। वीडियो को गिफ्टी द्वारा डायरेक्ट किया है। इस गाने में शहनाज गिल और गुरु रंधावा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों का ऑनस्क्रीन रोमांस देख उनके फैंस काफी खुश हैं। गुरु रंधावा ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
म्यूजिक वीडियो को लेकर गुरु रंधावा ने बताया कि मून राइज के ऑडियो को कमाल की प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद अब वह म्यूजिक वीडियो को रिलीज करके उन्हें काफी खुशी मिली है। इसके साथ ही उन्होंने शहनाज गिल की भी तारीफ की है। उनका कहना है कि इस गाने के लिए शहनाज गिल से बेहतर एक्ट्रेस नहीं हो सकती थीं।
गुरु रंधावा ने शहनाज को मस्ती करने वाली इंसान बताया। उन्होंने कहा कि शहनाज फन लविंग इंसान हैं जो मूड को अच्छा रखती हैं। गुरु ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने शहनाज गिल के साथ अच्छा समय बिताया। शहनाज गिल ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि वह गुरु रंधावा को बहुत लंबे समय से जानते हैं। लेकिन एक साथ काम करने का मौका उन्हें पहली बार मिला। इस गाने के लिए साथ काम करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा है।
आपको बता दें कि इस गाने के बिहाइंड द सीन्स खूब वायरल हुए। जिसमें शहनाज गिल और गुरु रंधावा समुद्र के किनारे शूट करते हुए और मस्ती करते दिख रहे हैं। एक वीडियो में गुरु रंधावा, शहनाज की ड्रेस ठीक करते नजर आए थे। गुरु का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा एक वीडियो में शहनाज, समुद्र के किनारे दौड़ते हुए गिर जाती हैं, गुरु उन्हें संभालते हैं।