भोजपुरी की लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) पिछले काफी समय से अपने हेल्थ इश्यू को लेकर चर्चा में हैं। वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट हैं। पद्म भूषण पुरस्कार विनर सिंगर की हालत गंभीर है। बीते दिनों उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी लेकिन, अब फिर से सिंगर की तबीयत बिगड़ गई है। वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके मां की हेल्थ की जानकारी शेयर की है। उन्होंने फैंस से मां के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा का एक वीडियो एक्स (ट्विटर) पर सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो मां की हेल्थ से जुड़ा अपडेट दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें काफी मायूस देखा जा सकता है। वो कहते हैं कि इस बार बहुत मुश्किल है। अंशुमान का वीडियो शुभम सिंह नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें नम आंखों से अंशुमान कहते हैं, ‘इस बार ये सच्ची खबर है कि मां वेंटिलेटर पर हैं। मैंने कंसेंट साइन किया है। आप प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मैं जा चुकी हैं। इस बार काफी मुश्किल है। बहुत मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो लड़कर बाहर आ सकें यही रियल अपडेट है। छठी मां कृपा करें।’

उन्होंने अंत में कहा कि यही सही जानकारी है ताकि कोई गलत जानकारी ना साझा करे। उन्होंने मां के जल्द ठीक होने की कामना की। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग शारदा सिन्हा की स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हाल ही में हॉस्पिटल से ही उनके बेटे ने छठ के मौके पर मां का गीत ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ जारी किया है, जो कि खूब वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने की शारदा सिन्हा के बेटे से बात

वहीं, समाचार एजेंसी ANI की मानें तो पीएम मोदी ने भी फोन करके शारदा सिन्हा की हालत की जानकारी ली। उन्होंने शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान को फोन करके उनकी मेडिकल कंडिशन के बारे में जानकारी ली। पीएम ने उनकी ट्रीटमेंट के लिए हर सपोर्ट देने का दिलासा दिया।

पद्म भूषण से सम्मानित हैं शारदा सिन्हा

बहरहाल, अगर शारदा सिन्हा के करियर के बारे में बात की जाए तो वो बिहार कोकिला के नाम से जानी जाती हैं। वो भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका हैं। मुख्यतः उनके छठ गीत और कजरी काफी फेमस है। उन्होंने अपने करियर में भोजपुरी, मैथिली और मगही संगीत में अपना योगदान दिया है। शारदा सिन्हा ने बिहार के पारंपरिक संगीत को लोकप्रिय बनाने में बड़ा रोल प्ले किया है। भारतीय संगीत और संस्कृति में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

Screen
Screen

शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ का महापर्व अधूरा सा लगता है। ऐसे में उनके छठ गीतों के साथ अपने इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं। उनके बेहतरीन गानों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।