बिहार की कोकिला कही जाने वाली लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 5 नवंबर को उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें 25 अक्टूबर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद खबर सामने आई थी कि उनकी हालत स्थिर थी। लेकिन, 4 नवंबर की रात को उनकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। अंत में वो अपनी जिंदगी की जंग हार गईं। उनके निधन से परिवार वालों के साथ ही भोजपुरी स्टार्स तक को गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर सभी शोक जता रहे हैं। मां के निधन के बाद बेटे अंशुमान बुरी तरह से टूट गए हैं।

शारदा सिन्हा के निधन की जानकारी उनके बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने मां के फेसबुक अकाउंट पर उनकी फोटो साधा कर निधन की जानकारी दी। अंशुमान इस दौरान बेहद ही भावुक नजर आए। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।’ इस पोस्ट के सामने आने के बाद सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अंशुमान मां शारदा सिन्हा की हेल्थ का लगातार अपडेट दे रहे थे। वो लगातार फैंस से कनेक्ट रहे। हॉस्पिटल से अपना वीडियो शेयर करके उनकी हेल्थ का अपडेट दे रहे थे। उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी ने भी उनसे शारदा सिन्हा का हाल लिया था और एम्स के डायरेक्टर से बात की थी। ताकि बिहार की लोकगायिका को जरूरी मेडिकल सुविधाएं मिल सके।

भोजपुरी स्टार्स की भी आंखे नम

शारदा सिन्हा के निधन से ना केवल परिवार वालों को गहरा सदमा पहुंचा है बल्कि समस्त भोजपुरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। सोशल मीडिया पर स्टार्स उनके निधन की खबर पर रिएक्शन दे रहे हैं और शोक जता रहे हैं। यहां तक कि कई भोजपुरी स्टार्स तो निशब्द हो गए। इसी कड़ी में मालिनी अवस्थी ने लिखा, ‘दीदी कैसे आपको विदा कहूं।’ उनकी ये पोस्ट बताती है कि शारदा सिन्हा की मौत की खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। इस लिस्ट में निरहुआ दिनेश लाल यादव, नील कमल सिंह और स्नेहा उपाध्याय जैसे सितारों के भी नाम शामिल हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है।

निरहुआ ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है। उनके संगीत के बिना यूपी बिहार का छठ अधूरा रहता था। परमपिता परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति व् श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें!’

Screen
Screen

शारदा सिन्हा को उनके छठ गीतों के लिए जाना जाता रहा है। छठ के पर्व के बीच उनका चले जाना फैंस और परिवार के लिए काफी दुखदायी है। ऐसे में उनके पॉपुलर छठ गीत सुनने के लिए यहां क्लिक करें।