दिवंगत एक्टर शम्मी कपूर की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। उनका जन्म 21 अक्टूबर, 1931 को हुआ था और साल 2011 में 14 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया है। शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। उन्हें अभिनेत्री गीता बाली से भी प्यार हुआ था और दोनों ने
1955 में शादी कर ली थी। इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि शादी के कुछ साल बाद गीता बाली का चिकन पॉक्स के चलते निधन हो गया था।

गीता की मौत ने शम्मी को तोड़कर रख दिया था। इसके बाद उनके कई महिलाओं के साथ अफेयर रहे। जिसमें मुमताज और नूतन का नाम भी शामिल है। मुमताज ने हाल ही में इंडियन आइडल 13 पर खुलासा किया कि शम्मी कपूर ने उन्हें तब प्रपोज किया था जब वह सिर्फ 17 साल की थीं। मुमताज संग शम्मी कपूर के प्यार के अलावा उनका नाम नूतन के साथ भी जोड़ा गया था। शम्मी की लव लाइफ काफी दिलचस्प थी। केवल हिंदी फिल्म एक्ट्रेसेस ही नहीं, शम्मी कपूर का नाम श्रीलंका की कैबरे डांसर नादिया गमाल के साथ भी जुड़ चुका है।

गीता के बाद शम्मी कपूर को फिर एक बार सच्चा प्यार हुआ और वह दोबारा अपना घर बसाना चाहते थे। शम्मी को नीला देवी से प्यार हुआ था। वह राज कपूर की पत्नी कृष्णा की रिश्तेदार थीं। ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नील देवी ने बताया कि उनका रिश्ता काफी दिलचस्प था। उन्होंने बताया कि एक रात शम्मी ने उन्हें कॉल किया और पांच घंटे तक बाद की। फोन रखते वक्त उन्होंने नीला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। शम्मी ने कहा था कि वह दोनों अगले दिन ही शादी कर लेंगे।

हुआ भी ऐसा ही था, दोनों ने परिवार और इंडस्ट्री के कुछ दोस्तों के बीच शम्मी के मुंबई वाले निवास पर एक दूसरे से शादी कर ली थी। नीला ने ये भी बताया कि उस रात नीला को शादी के लिए प्रपोज करने के बाद शम्मी ने अपनी सभी गर्लफ्रेंड्स को कॉल करके ये बताया था कि वह शादी कर रहे हैं।

गीता के लिए छोड़ देते थे बुरी आदतें

नीला ने बताया कि शम्मी कपूर को शराब और सिगरेट पीना का शौक था। वह एक दिन में करीब 100 सिगरेट पी जाया करते थे। लेकिन अपनी पहली पत्नी गीता को सम्मान देने के लिए वह हर साल 21 दिन के लिए इन दोनों चीजों से दूर रहते थे। वो था 1 जनवरी से 21 जनवरी का समय। क्योंकि इन गीता 1 जनवरी को बीमार हुई थीं और 21 जनवरी को उनका निधन हो गया था।

नीला ने बताया कि शम्मी काफी शर्मिले थे, शायद ही लोग इस बात पर यकीन करें। शादी के बाद शम्मी ने शिमला में अपनी फिल्म प्रिंस (1969) की शूटिंग शुरू की। नीला ने उनके साथ न जाने का फैसला किया, क्योंकि उनका मानना ​​था कि शम्मी को उनके साथ झिझक महसूस होगी। शादी के बाद पहले साल तक वह उनके साथ किसी भी फिल्म सेट पर शामिल नहीं हुईं।

आपको बता दें कि नीला भावनगर, गुजरात के शाही परिवार से हैं, जबकि शम्मी का परिवार जो इंडस्ट्री का जाना माना कपूर परिवार है, वह पाकिस्तान के पेशावर से ताल्लुख रखता है। इस कारण तमाम लोगों को लगता था कि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी, लोगों का कहना था कि शादी दो महीने में टूट जाएगी।