बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapur) का गुरुवार देर रात को निधन हो गया। उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। बताया जा रहा है कि ये मधुमक्खी विंड पाइप में चली गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। पोलो खेलने के दौरान उन्हें दिल का दौरा आया था। संजय की मौत से उनके करीबी और परिवार सदमे में है। ऐसे में अब उनकी करीबी दोस्त शालिनी पासी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके साथ अपनी आखिरी मुलाकात और उनके बारे में बताया कि वह रियल लाइफ में कैसे थे।

शालिनी पासी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने संजय कपूर के साथ अपनी आखिरी मुलाकात से लेकर उनके बारे में बताया कि वह रियल लाइफ में कैसे इंसान थे। शालिनी ने बताया कि संजय की मौत की खबर ने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने इस पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह जीवन तुच्छता और हर उस चीज का एहसास कराती है, जिसे गंभीरता से लिया जाता है। शालिनी ने माना कि एक पल में बहुत कुछ खत्म हो सकता है।

कैसे थे संजय कपूर?

शालिनी ने आगे बताया कि वह संजय और उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव से अक्सर मिलती रहती थीं। उन्होंने बताया कि उनका और संजय का परिवार करीबी दोस्त रहा है। शालिनी ने बताया कि वह उन्हें और उनके परिवार को तब से जानती हैं, जब से शालिनी की शादी हुई थी। संजय कपूर कैसे इंसान थे? इसे लेकर उनका कहा है कि वह फुल ऑफ लाइफ थे। लाइफ में हमेशा चिल रहते थे। आपको बता दें कि 2014 में करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।

संजय की पत्नी के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

संजय कपूर की पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हुए शालिनी पासी ने आगे बताया कि वह जो करते थे उसे लेकर बहुत ही एक्साइटेड रहा करते थे। फिर चाहे उनका बिजनेस हो या फिर पोलो खेलना। उनकी तारीफ करते हुए शालिनी कहती हैं कि वह ऐसे इंसान थे, जिन्हें लोग अपना रोल मॉडल मानत थे। वह अक्सर दिल्ली में उनके परिवार से मिला करती थीं। वह जब भी उनसे मिलती थीं तो वो अपनी पत्नी प्रिया के साथ रहते थे। उन्होंने संजय की मौत पर प्रिया के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की।

कब हुई थी शालिनी और संजय की आखिरी मुलाकात?

इसके साथ ही शालिनी पासी ने संजय कपूर के साथ अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बात की और कहा कि संजय और प्रिया दोनों ने उन्हें ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के लिए बधाई दी थी। दोनों ही उनके शो को लेकर बेहद खुश थे।

Sunjay Kapur Funeral: संजय कपूर का दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार, पार्थिव शरीर लाने में लग रहा समय, ससुर बोले- ‘जब तक…’