‘Shah Rukh Khan’ Birthday Today: शाहरुख खान और ऋषि कपूर दोनों बॉलीवुड के बहुत बड़े नाम हैं। हालांकि दोनों की कामयाबी का दौर अलग-अलग रहा। जब ऋषि कपूर अपने करियर के ढलान पर आने लगे वहां से शाहरुख खान का सितारा बुलंद होना शुरू हुआ। हालांकि शाहरुख खान की पहली रिलीज फिल्म ऋषि कपूर के साथ ही थी।

शाहरुख खान का डेब्यू

शाहरुख खान ने साल 1992 में राज कंवर निर्देशित फिल्म दीवाना से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि इस फिल्म को साइन करने से पहले शाहरुख हेमा मालिनी की दिल आशना है में काम कर रहे थे। लेकिन दिल आशना है दीवाना के बाद रिलीज हुई। दीवाना में शाहरुख के साथ उस समय के सुपरस्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती भी थे।

कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते थे शाहरुख

दीवाना सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर हिट हुए। उस फिल्म ने शाहरुख खान को बॉलीवुड में ना सिर्फ डेब्यू कराया हालांकि ये भी बता दिया कि शाहरुख सिनेमा पर राज करने वाले हैं। शाहरुख ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शाहरुख अपने डेब्यू को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अनबन भी कर ली थी।

सोर्स – दीवान फिल्म के गाने का स्क्रीनशॉट

दरअसल उन दिनों ऋषि कपूर के पसंदीदा प्लेबैक सिंगर हुआ करते थे विनोद राठौड़। विनोद राठौड़ चांदनी और विजय जैसी कई फिल्मों में ऋषि कपूर की आवाज बने थे। विनोद राठौड़ तब के सुपरहिट सिंगर थे। हर एक्टर चाहता था कि विनोद उनके लिए गाए। ऋषि कपूर के तो वह फेवरिट थे।

सिंगर के लिए जिद पर अड़ गए शाहरुख

दीवाना के लिए विनोद राठौड़ को साइन किया गया। उनसे एक गाना रिकॉर्ड करवाया गया। गाने के बोल थे – ऐसी दीवानगी कहीं। ऋषि कपूर आश्वस्त थे कि विनोद की आवाज में गाना उनके लिए ही है। शाहरुख खान को इस गाने के बारे में पता चला। उन्होंने फिल्म मेकर्स से कहा कि यह गाना मेरे ऊपर फिल्माना चाहिए। शाहरुख की इस जिद से ऋषि कपूर नाराज हो गए। शाहरुख पहली ही फिल्म में एक गाने के लिए ऋषि कपूर जैसे स्टार की नाराजगी का रिस्क ले चुके थे। इसे लेकर कई दिनों तक दोनों एक्टर्स में बातचीत बंद रही।

सोर्स – इंडियन एक्सप्रेस

यूं निकला हल

दीवाना की प्रोड्यूसर ने तय किया कि फिल्म में शाहरुख खान की आवाज विनोद राठौड़ ही बनेंगे। ऋषि कपूर के लिए कुमार सानू का चुनाव हुआ। फिल्म बनकर रिलीज हुई तो सुपरहिट साबित हुई। गाने फिल्म से भी ज्यादा पॉपुलर हुए। आज भी दीवाना के गाने सुने-सुनाए जाते हैं।

कौन थे विनोद राठौड़

जिस सिंगर के लिए शाहरुख खान पहली ही फिल्म में ऋषि कपूर जैसे स्टाकर से भिड़ गए थे उसने उनके लिए आगे चलकर कई गाने गाए। विनोद राठौड़ ने अनिल कपूर, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे कई सुपरस्टार्स के करियर के सबसे हिट गाने उन्हें दिये। विनोद राठौड़ ने कई भाषाओं के करीब 3500 गाने गाए। बीते कुछ सालों से विनोद पूरी तरह मेनस्ट्रीम हिंदी फिल्मों से दूर हो चुके हैं. कभी कबार वह म्युजिक अल्बम, कॉन्सर्ट और रिएलिटी शोज में नज़र आ जाते हैं।

सोर्स – विनोद राठौड़ फेसबुक फैन पेज

20 साल तक दिखा तकरार का असर

शाहरुख खान और ऋषि कपूर के बीच 1992 में जो तकरार हुई उसका असर करीब 20 सालों तक दिखा। दोनों एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने से बचते रहे। साल 2012 में यश चोपड़ा की फिल्म में दोनों ने साथ काम किया। हालांकि इसमें भी शाहरुख और ऋषि कपूर एक बार भी एक फ्रेम में नहीं दिखे। वैसे इससे पहले ऋषि कपूर शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम के एक गाने में थोड़ी देर के लिए नजर आए थे।

सोर्स- शाहरुख खान इंस्टाग्राम

हालांकि समय के साथ दोनों के बीच संबंध मधुर होते गए। ऋषि कपूर जब अपने जीवने के अंतिम सालों में थे और न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे तब शाहरुख खान ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। नीतू सिंह, ऋषि कपूर और शाहरुख खान की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

Read Also: शाहरुख खान ने ‘गे’ के रोल से किया था फिल्मों में डेब्यू, अरुंधति रॉय थीं एक्ट्रेस