बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान की फिल्म Pathaan बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। भारत ही नहीं विदेशों में भी लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस की लाइन के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन अब इसमें एक प्यारा सा फैन जुड़ गया है। जी हां!क्रिकेटर इरफान पठान का बेटा भी शाहरुख का पड़ा प्रशंसक निकला। इरफान पठान ने खुद अपने बेटे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर खुद शाहरुख खान ने बच्चे की तारीफ की है।

इरफान पठान ने अपने छोटे से बेटे का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ‘झूमे जो पठान’ गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को साझा करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा था,”खान साहब अपनी लिस्ट में इस प्यारे से फैन को भी जोड़ लीजिए।”

शाहरुख खान ने की तारीफ
इसे रिट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने मजेदार रिप्लाई दिया है। उन्होंने इरफान के बेटे की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा,”ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला, छोटा पठान।” इसपर खान के फैंस ने भी खूब कमेंट्स किए हैं। क्योंकि एक्टर ने ये ट्वीट सुबह के लगभग 4 बजे किया तो लोग उनसे पूछने लगे कि क्या वह भी इतनी देर तक जागते हैं। वहीं कुछ ने उन्हें एक रिप्लाई करने को कहा।

शाहरुख खान इन दिनों ट्विटर पर अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वह आस्क एसआरके के जरिए फैंस के साथ खूब बातचीत करते हैं और उनके सवालों के जवाब भी देते हैं। कई सवाल-जवाब बड़े मजेदार होते हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर चर्चा भी होती है।

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह Pathaan के बाद जल्द ही फिल्म Jawan में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा वह फिल्म Dunki में दिखने वाले हैं। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू हैं। खबर ये भी है कि शाहरुख खान कटरीना कैफ और सलमान खान की Tiger 3 में कैमियो करने वाले हैं।