बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका दौर अब भी जारी है। दो ब्लॉकबस्टर देने के बाद वह तीसरी फिल्म ‘डंकी’ के लिए तैयार हैं। उनकी लिस्ट 21 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है। एक के बाद एक तमाम रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शाहरुख खान एशिया के टॉप 50 सितारों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं।
किंग खान ने अच्छे अच्छों को मात देते हुए यूके साप्ताहिक ‘ईस्टर्न आई’ में प्रकाशित साल की लिस्ट में जगह बना ली है। ईस्टर्न आई के संपादक के मुताबिक शाहरुख खान इस साल के टॉप सेलेब्रिटी बन सकते हैं। नजीर का मानना है कि ‘पठान’ और ‘जवान’ के साथ खान की सफलता ने बॉलीवुड को एक बार फिर से चमका दिया है।
उनके मुताबिक शाहरुख खान इतिहास रचने वाले सुपरस्टार हैं।
2023 में सबसे बेहतरीन एशियाई टॉप 50 सेलेब्स की लिस्ट आ गई है। इसमें सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत कई नाम शामिल हैं। एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम सबसे पहले हैं। ये लिस्ट लोगों की रुचि और सोशल मीडिया यूजर्स की पसंद के आधार पर तैयार की गई है। हम आज आपको उन एक्टर्स के नाम बताने वाले हैं, जिन्हें टॉप 50 एक्टर्स माना गया है।
टॉप 10 हीरो
शाहरुख खान
सलमान खान
अक्षय कुमार
रणबीर कपूर
ऋतिक रोशन
रणवीर सिंह
आमिर खान
कार्तिक आर्यन
अजय देवगन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
टॉप 10 हीरोइन
आलिया भट्ट
दीपिका पादुकोण
कैटरीना कैफ
कियारा आडवाणी
कृति सेनॉन
श्रद्धा कपूर
करीना कपूर खान
प्रियंका चौपड़ा
ऐश्वर्या राय
अनुष्का शर्मा