करीब 26 साल पहले शाहरुख खान स्टारर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इससे शाहरुख खान को भी एक नई पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ऐसी ही कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्म की स्क्रिप्ट में नहीं शामिल कई चीजों को लेकर सवाल भी उठे थे, इसमें से एक ऐसा ही सीन था कि आखिर अचानक अमरीश पुरी यानी बलदेव अपने परिवार को लेकर भारत क्यों लौट आते हैं और उनका कैरेक्टर इतना गुस्से वाला क्यों था?
दरअसल पहले ये सीन फिल्म की कहानी का हिस्सा थे। फिल्म में बलदेव की पत्नी का किरदार निभा चुकीं फरीदा जलाल ये राज अब खोल दिया है। फिल्म से डिलीट हो चुके सीन्स की चर्चा करते हुए फरीदा बताती हैं, ‘पहले बलदेव एक खुशमिजाज़ कैरेक्टर था, जो फिल्म में काम कर चुकीं काजोल यानी सिमरन को भी हैरान कर देती हैं। दरअसल सालों पहले वो लंदन आए थे क्योंकि उनसे एक नरेंद्र नाम के युवक ने नौकरी दिलवाने का वायदा किया था।’
अमरीश पुरी का किरदार: फरीदा बताती हैं, ‘लेकिन जब उनका परिवार लंदन पहुंचा था तो पाया कि वो वायदा एक धोखा था। इसके बाद नरेंद्र ने उनके परिवार के साथ बहुत बड़ा धोखा भी किया था, जिसमें वो उनके परिवार के सारे पैसे लेकर अफ्रीका फरार हो जाता है। इससे परिवार लंदन में सड़क पर आ जाता है, इस घटना का बलदेव के दिल और दिमाग पर बहुत गहरा असर होता है। इसके बाद ही उनका कैरेक्टर ऐसा हो जाता है जो न तो किसी खुशी का हिस्सा होता है और न ही कभी हंसता है।’
तो क्या अब आपको पता चल गया कि पंजाब को याद करने के बावजूद भी बलदेव लंदन में क्यों रह रहा था वो भी अपने दिल में इतनी सारी यादें चुपाए हुए। हाल ही में काजोल ने भी फिल्म के 26 साल पूरे होने पर एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस क्लिप में उन्होंने फिल्म से जुड़ी यादों को फैन्स के साथ साझा किया था। काजोल ने लिखा, ‘DDLJ को रिलीज हुए 26 साल हो चुके हैं। सभी फैन्स का इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।’