शाहरुख खान के फैंस की लंबी कतार है। उनके फैंस केवल भारत ही नहीं विदेश में भी हैं। यही कारण है कि किंग खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन अब खान का सबसे बड़ा फैन सामने आया है, जो गंभीर बीमार होने के बावजूद ‘जवान’ देखने पहुंचा। ये फैन वेंटिलेटर के साथ फिल्म देखने थिएटर पहुंचा था। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उम्मीद है कि शाहरुख खान को जैसे ही इस फैन के बारे में पता चलेगा वह इसपर रिएक्ट जरूर करेंगे।

रोहित गुप्ता नाम के सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें शाहरुख खान का ये सबसे बड़ा फैन न केवल फिल्म देखने पहुंचा है, बल्कि उनके एक्शन सीन पर खुशी भी जाहिर कर रहा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

शाहरुख के फैंस ने यू जताया प्यार

शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ इकट्ठा होती है और खान उन्हें ग्रीट करने के लिए अपनी बालकोनी में आते हैं। वह अपना बाहें फैलाने वाला पोज देखर फैंस को खुश करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ हुआ जिसने इतिहास ही रच दिया।

‘जवान’ की सफलता के बीच शाहरुख खान के करीब 300 फैंस ने शाहरुख खान बाहें फैलाने वाला पोज दिया। साथ में किंग खान ने भी वो पोज दिया। इसकी हर जगह चर्चा हो रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि खान के फैंस ने उनके लिए इतना खास किया है।

इसके अलावा शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘पठान’ के ‘झूमे जो पठान’ गाने का डांस भी किया। ये देख उनके फैंस खुशी से जूम उठे। इसके बाद हमेशा की तरह शाहरुख ने फैंस को हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद किया। Jawan बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म जल्द 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। एक ही हफ्ते में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना डाले हैं।