बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही क्टर के 58वें जन्मदिन के मौके पर दिखाई गई है। जिसे काफी पसंद किया गया है। उम्मीद है कि यह भी ‘पठान’ और ‘जवान’ की तरह यह भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फैंस ‘डंकी’ से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी जान उत्सुक हो जाते हैं।

इस फिल्म के नाम और इसकी कहानी को लेकर भी बज है। वैसे तो सभी जानते हैं कि डंकी का मतलब क्या होता है, लेकिन इस फिल्म का यह नाम खास है। यहां ‘डंकी’ का मतलब गधे से बिल्कुल नहीं है। बल्कि फिल्म का टाइटल अवैध रूप से विदेश जाने के खतरनाक खेल से जुड़ा है। आईए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है ‘डंकी फ्लाइट’ जिस पर आधारित है फिल्म।

क्या है ये ‘डंकी फ्लाइट’

अंग्रेजी वेब साइट पीपिंग मून ने सूत्रो के हवाले से बताया है कि फिल्म की कहानी ‘डंकी फ्लाइट’ पर आधारित है। दूसरे देश में जाने के लिए लोग जो अवैध रास्ता अपनाते हैं, वह ‘डंकी फ्लाइट’ कहलाते हैं। जैसे डंकी कई जगह पर ठहरते हुए अपनी मंजिल तक जाता है, ठीक वैसे ही डंकी रूट से जा रहे लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने से पहले कई देशों में ले जाया जाता है, फिर वे अवैध तरीके से अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। डंकी रूट से विदेश पहुंचाने वाले ट्रेवल एजेंट तकरीबन 50-60 या 70 लाख रुपये लेते हैं।

कैसे काम करता है डंकी रूट

हम आपको बताते है कि आखिर ये डंकी रूट काम कैसे करता है। जेसे किसी व्यक्ति को अमेरिका जाना है, लेकिन उसके पास वहां का वीजा नहीं है। ट्रेवल एजेंट डंकी रूट से अमेरिका भेजने के लिए पहले व्यक्ति को भारत से वैध पासपोर्ट और वैध वीज़ा के साथ दुबई पहुंचाया जाता है। इसके बाद दुबई से अजरबैजान ले जाया जाता है। फिर अजरबैजान से तुर्की पनामा और मैक्सिको होते हुए इन अमेरिका की सीमा पर पहुंचा दिया जाता है। डंकी रूट से अमेरिका जाने में कम से कम 3-4 महीने लगते हैं। हर साल हजारों युवा इस तरीके के इस्तेमाल से अपनी मनपसंद जगहों पर पहुंच जाते हैं। राजकुमार हिरानी की यह फिल्म इस बड़े विषय पर बनी है। यह एक पंजाबी लड़के और उसके 4 दोस्तों का कहानी है। फिल्म में इमोशंस और रोमांस के अलावा भरपूर्ण कॉमेडी है।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म ‘डंकी’ 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। यह 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की ‘सालार: पार्ट वन- सीजफायर’ के साथ भी टकराएगी।