बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी है। लोग उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भारत के जैसी ही दुबई में भी शाहरुख पर खूब प्यार लुटाते हैं। बुर्ज खलीफा पर उन्हें बर्थडे तक विश किया जाता है। इसी बीच दुबई से ही एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक महिला सरेआम जबरन kiss करते हुए दिखाई दे रही है। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

दरअसल, शाहरुख खान हाल ही में दुबई के एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट के दौरान का वीडियो एक्टर के फैन पेज के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसमें देखने के लिए मिलता है कि वो जैसे ही इवेंट में शिरकत करते हैं तो एक महिला स्वागत करते ही उन्हें किस कर लेती है। इसके बाद वो खूब जोर-जोर से हंसते हुए चली जाती है। मानो उसका बरसों पुराना सपना सच हुआ हो। किंग खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है, इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर अगर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने सवाल उठाते हुए लिखा, ‘अगर कोई लड़का किसी फीमेल सेलेब के साथ ये करे तो।’ दूसरे ने लिखा, ‘हम सभी को जलन हो रही है।’ तीसरे ने लिखा, ‘दुबई में थे इसलिए जाने दिया लगता है।’ चौथे ने लिखा, ‘यौन उत्पीड़न बताया है।’ शाहरुख के वीडियो पर लोग इसी तरह से खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

‘जवान’ में साउथ स्टार्स बिखेरेंगे जलवा

इसके अलावा अगर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्मों की बात की जाए तो वो फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में दिखाई देने वाले हैं। इसमें किंग खान साउथ स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर दिखाई देने वाले हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मूवी को हिंदी समेत पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। ये 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा एक्टर के पास फिल्म ‘डंकी’ भी है। इसमें वो तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं, शाहरुख अन्य प्रोजेक्ट्स ‘हे राम रीमेक’, ‘राहुल ढोलकिया’ और ‘ऑपरेशन खुखरी’ में भी नजर आने वाले हैं।

FAQs

Q.1 शाहरुख ने कितने पुरस्कार जीते हैं?

शाहरुख खान को 14 फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा भी उन्हें कई अन्य पुरस्कार भी मिले हैं।

Q.2 शाहरुख खान की कमाई क्या है?
रिपोर्ट्स की मानें शाहरुख खान एक महीने में 12 करोड़ की कमाई करते हैं। वो 735 मिलियन डॉलर के मालिक हैं।

Q.3 शाहरुख खान को क्या कहा जाता है?
शाहरुख खान को ‘किंग खान’ और ‘बादशाह’ भी कहा जाता है।