शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। खान का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब फिल्म का पहला मोशन पोस्टर सामने आ चुका है। इसमें शाहरुख खान एक नहीं बल्कि कई अवतार में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के पहले मोशन पोस्टर को शेयर किया है और इसके साथ लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

शाहरुख खान ने फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह पांच अलग-अलग लुक नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है,”ये तो शुरुआत है, न्याय के अनेक रूप। ये तीर हैं अभी ठाल बाकी है। ये अंत है अभी काल बाकी है। ये पूछता है खुद से कुछ… अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक मकसद छिपा है। लेकिन ये बस शुरुआत है। इंतजार करो।”

फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन Atlee द्वारा किया गया है। इसमें शाहरुख खान अहम किरदार में हैं। इनके अलावा नयंतारा, सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपतिष प्रियामणी और रिद्धी डोगरी भी इस बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इसे गौरी खान और गौरव वर्मा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

‘जवान’ शाहरुख खान की इस साल की दूसरी बड़ी फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे और उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया। Pathan 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई थी। अब फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख की ये फिल्म भी धमाल मचाने वाली है। शाहरुख खान पूरे चार साल बाद अपनी इन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं।

Jawan के बाद शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं और इसके निर्देशन राजकुमार हिरानी हैं। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल पता नहीं चल पाई है, लेकिन फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।