शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए जेल में बिताए 14 दिन हमेशा याद रहेंगे। ये 14 दिन उनके करियर के सबसे मनहूस दिनों में गिना जाएगा। वो ड्रग्स केस में जेल में बंद थे। यहां पर वो 3500 क्रिमिनल्स के बीच घिरे थे और सुरक्षित भी नहीं थे। वहीं, उस समय जेल में राज कुंद्रा भी थे, जो कि एडल्ट फिल्म बनाने के केस में बंद थे। इन सबकी मदद ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने की थी। ऐसे दावा हम नहीं बल्कि वो खुद करते हैं। वो भी मुंबई के आर्थर जेल में ड्रग्स केस में बंद थे। ऐसे में अब उन्होंने दावा किया है कि एक्टर ने जेल में आर्यन खान की काफी मदद की थी। वो राज कुंद्रा भी उनसे मदद लेते थे। चलिए बताते हैं क्या कुछ कहा।

एजाज खान ने हिंदी रश से बातचीत के दौरान जेल में बिताए दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल में 3500 क्रिमिनल्स के बीच घिरे हुए थे। एजाज ने दावा किया है कि वो उनके बीच सुरक्षित नहीं थे। एक्टर ने कहा कि उन्होंने आर्यन की मदद की। उन्हें पानी और सिगरेट पहुंचाया। एजाज ने बताया कि जेल में इतना ही किसी के सिए किया जा सकता है। उन्होंने उनको गुंडो और माफिया से भी बचाया। वो डेंजर में थे।

राज कुंद्रा को लेकर क्या बोले एजाज खान?

इतना ही नहीं, एजाज ने दावा किय कि उन्होंने जेल में राज कुंद्रा की भी मदद की थी। वो बताते हैं कि राज कंद्रा उन्हें जेल में रोज मैसेज करते थे। वो काफी स्ट्रिक्ट निगरानी में थे। जब राज जेल में आए तो एजाज 7 महीने से जेल में थे। एक्टर ने दावा किया कि राज ने उनकी मदद नहीं की लेकिन उन्होंने खुद उनकी काफी मदद की थी। फिर चाहे वो बिस्किट हो, बिस्लेरी बॉटल हो या फिर सिगरेट हो। वो बताते हैं कि ये सब जेल में मिलना बहुत बड़ी बात होती है। एजाज ने दावा किया कि राज कुंद्रा उनसे पानी, ब्रेड मांगते थे। वहां नॉर्मल पानी मिलता था लेकिन बिस्लेरी नहीं।

एजाज ने कहा कि वो राज से काफी निराश हैं। क्योंकि वो उनके सारे फेवर्स भूल गए। एक्टर ने उनकी फिल्म ‘यूटी 69’ का जिक्र करते हुए कहा कि ये फ्लॉप हो गई थी क्योंकि उन्होंने झूठ दिखाया था। एजाज ने दावा किया है कि फिल्म में राज ने चीजें डिटेल में नहीं दिखाई। उन्होंने उस हीरो के बारे में नहीं बताया जिसने उनकी मदद की। उनके बारे में कुछ नहीं दिखाया। एजाज ने कहा कि जेल में राज ने उनके साथ दो महीने बिताए थे। राज कुंद्रा जेल में काफी रोते रहते थे। इसमें एजाज ने सभी का विरोध किया और उन्हें जेल में बचाया। ऐसे में एजाज का मानना है कि उन्होंने उनकी इतनी मदद की थी। फिर भी वो उनको भूल गए।

OTT Adda: नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही हैं साउथ और बॉलीवुड की ये 10 ट्रेंडिंग फिल्में, अगर नहीं देखी तो होगा पछतावा